छातापुर: बच्ची के दुष्कर्म मामले में ट्यूशन संचालक मनीष कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार.
सुपौल/छातापुर: थानाक्षेत्र अंतर्गत कटहरा वार्ड संख्या 09 में दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसमे ट्यूशन पढ़ने गई चार वर्षीय बच्ची का ट्यूशन संचालक मनीष कुमार के द्वारा बच्ची को बहला फुसलाकर इस घटना को अंजाम दिया गया, जानकारी कनुसार घटना बीते शुक्रवार सुवह की बताई जा रही है, बच्ची की मां के द्वारा रविवार को घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, सुचना के तत्काल बाद प्रभारी थानाध्यक्ष आजाद लाल मंडल, प्रशिक्षु पुअनि प्रियंका कुमारी चौहान दलबल के साथ कटहरा पहूंची, जहां पिडीता की मां से आवश्यक जानकारी लेने के बाद आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया, वहीं दुष्कर्म की शिकार बच्ची को महिला पुलिस की अभिरक्षा मे थाना लाया गया, पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पुरी करने के बाद पिडीत बच्ची व आरोपी ट्यूशन संचालक को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया, पिडीत बच्ची की मां के आवेदन पर थाना कांड संख्या 168/22 दर्ज किया गया है, जिसमें बताया गया है कि उसकी बच्ची शुक्रवार की सुवह अन्य दिनों की भांति मनीष कुमार के पास ट्यूशन पढने गई थी, छुट्टी होने के बाद वह नौ बजे रोते बिलखते हुए घर पहूंची, रोने का कारण पुछने पर उसने शिक्षक के द्वारा मारपीट करने की बात कही, जिसपर उन्होने बच्ची को चुप कराते शांत करा दिया, स्नान करवाने के लिए जब उसका कपडा खोला गया तो नाजुक अंग पर खुन के धब्बे पाये गये, जिसपर वह अचंभित होकर बच्ची से पुछा तो उसने बताया की मनीष कुमार ने अपना और उसका कपडा खोलकर उसे गोद में ले लिया, और उसके साथ गलत काम किया, बच्ची ने बताया कि मनीष कुमार कई दिनों से गलत काम कर रहा था और घर में किसी को बताने से मना कर रहा था

