“निर्मली में जाति आधारित जनगणना के लिए बिहार में जाति आधारित जनगणना के लिए प्रशिक्षण का आयोजन ।
रिपोर्ट:-सन्तोष कामत, निर्मली, सुपौल

निर्मली प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों के मास्टर ट्रेनरों के प्रगणक और सहायक प्रगणक को प्रशिक्षण दिया गया।इस जनगणना से लोगों की आर्थिक हैसियत का भी अंदाजा लगाया जाएगा।
इस प्रशिक्षण में अनुमंडल पदाधिकारी निर्मली, प्रखंड विकास पदाधिकारी निर्मली व मरौना, अंचलाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, मास्टर ट्रेनर एवं पर्यवेक्षक के साथ-साथ प्रगणक एवं सहायक प्रगणक लोग उपस्थित थे।

अनुमंडल पदाधिकारी निर्मली संजय कुमार सिंह ने बताया कि
इसको लेकर राज्य सरकार के सचिव अमीर सुबहानी ने सभी प्रमंडलीय आयुक्त को पत्र लिखा था। जिसमें बताया गया है कि राज्य स्तर पर मास्टर ट्रेनों का प्रशिक्षण समाप्त हो चुका है अब जिला स्तर पर प्रशिक्षण का कार्य 31 दिसंबर तक समाप्त करने के बाद प्रखंड स्तर पर सभी पंचायतों उत्तर प्रशिक्षण 31 दिसंबर से 3 जनवरी तक प्रशिक्षण समाप्त जनणना की तैयारी शुरू की जाएगी।
प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनर एडीएम संजय कुमार सिंह अंचलाधिकारी मुकेश कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी जमरूद्दीन जफरुद्दीन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मधुसूदन प्रसाद सिंह ,मास्टर ट्रेनर अमर कुमार राम , मिजा उल होडा ,मुकेश पासवान ,शंभू कुमार ,राजदेव यादव, प्रगणक दमन साफी, दिवाकर झा, कुंदन कुमार राम आदि मौजूद थे। 07 जनवरी से शुरू होगी जाति आधारित जनगणना जिले में 07 जनवरी से जाति आधारित जनगणना शुरू होगा जो 31 जनवरी तक चलेगा। पहले चरण में मकान का नंबरीकरण तथा संक्षिप्त मकान की सूची का निर्माण कार्य किया जाएगा। इस जनगणना के लिए लोगों के द्वारा जो डाटा लिया जाएगा उसमें गणना ऐप में अपलोड किया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विभागीय जानकारों के अनुसार 7 जनवरी से शुरू हो रहे जातीय जनगणना में लोगों से 26 प्रकार के सवाल किए जाएंगे। संभवत जाति प्रमाण पत्र की प्रति व इसकी नंबर लगानी होगी। जिनके पास जाति प्रमाण पत्र नहीं होगा उनकी प्रमाणिक पुष्टि पड़ोसियों से किए जाने की संभावना है।

