*एक कैदी को तंबाकू खिलाना युवक को पड़ा भारी*

पुलिसकर्मी ने एक युवक को लात घूंसे से जमकर कर दी पिटाई।

रिपोर्ट श्यामानंद सिंह भागलपुर

भागलपुर के कचहरी चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ पुलिसकर्मी एक युवक को पकड़ कर लात घूसों से जमकर पिटाई करने लगे , आम लोगों को लगा की हो सकता है कि कैदी वाहन से जेल से लाया गया कोई कह दे कोर्ट कैंपस से फरार होने की कोशिश कर रहा है, पुलिसकर्मियों ने युवक को पकड़कर मारपीट कर घसीटते हुए कोर्ट कैंपस स्थित हाजत ले गए , उसके बाद कैमरे के सामने कुछ भी कहने से परहेज करते हुए पुलिसकर्मियों ने बताया कि कस्टडी में लिया गया युवक जेल से कोर्ट में पेशी के लिए लाए जा रहे कैदी को गाड़ी में तंबाकू दे रहा था,

जिसको लेकर उसके साथ पिटाई की गई, जिस तरह पुलिस वाले आज मुस्तैदी दिखा रहे थे ,यह मुस्तैदी अगर पहले दिखाई गई होती तो पिछले महीने नवगछिया का कोई भी कोर्ट कैंपस के समीप से फरार नहीं होता…

Spread the love