नशे की हालत में महिला से छेड़खानी करते तीन युवकों को नशे की हालत में किया गिरफ्तार

ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

करजाईन थाना क्षेत्र में सोमवार को एक ऑटो में सवार महिला के साथ चार युवकों द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक युवक फरार बताया जाता है।
मिली जानकारी के अनुसार मोतीपुर पंचायत के बेरदाह स्थित गायत्री मंदिर के समीप एक ऑटो पर सवार होकर जा रही महिला और उनके पति को चार युवकों ने रोक लिया। इस दौरान आरोपी युवकों ने महिला और उसके पति के साथ पहले गाली गलौज और मारपीट की। वही महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी।

जिसके बाद महिला ने किसी तरह मामले की सूचना करजाईन थाना पुलिस को दिया। जिसके बाद मौके पर गश्त कर रही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। हालांकि इस दौरान एक आरोपी युवक मौके से पीड़ित महिला का पर्स लेकर फरार होने में सफल हो गया। जिसमें 20 हजार रुपए होने की जानकारी मिली है।
मामले में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि युवकों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। जांच में आरोपियों द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई है। वहीं आरोपियों की पहचान नरहा वार्ड 4 निवासी दिलखुश सिंह, मुकेश सिंह और संतोष सिंह के रूप में हुई है। एक फरार आरोपी की भी पहचान कर ली गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।
———

Spread the love