राघोपुर में पांच बदमाशों के साथ तीन चोरी की बाइक को किया बरामद
/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
राघोपुर : थाना क्षेत्र की पुलिस को एक बाइक चोर गिरोह को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने पांच बदमाशों समेत चोरी की गई दो बाईक, एक चोरी की गई बाईक की चेसिस समेत एक चोरी की घटना में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद किया।
मंगलवार को प्रेसवार्ता में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से चोरी होने वाले बाईकों के गिरोह तक पहुंचने को लेकर चल रही कार्रवाई में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सोमवार को धर्मपट्टी एनएच 57 से गुप्त सूचना के आधार पर भपटियाही थाना क्षेत्र के झिल्ला डुमरी पंचायत के वार्ड 12 निवासी मो तमन्ना (23) और भपटियाही थाना क्षेत्र के झिल्लाडुमरी पंचायत के वार्ड 12 निवासी मो परवेज (23) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से एक चोरी की गई बाइक को भी बरामद किया।
जिसके बाद आरोपियों से पूछताछ के बाद निशानदेही पर
अररिया जिले के नरपतगंज वार्ड 13 निवासी आरोपी मो. इसराइल (60) के कबाड़ दुकान से एक चोरी की गई बाईक की चेसिस और एक बाइक बीआर 50 डी 1123 को बरामद किया। वहीं आरोपी मो. इसराइल को गिरफ्तार किया। इसी क्रम में गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर भपटियाही थाना क्षेत्र के झिल्ला डुमरी पंचायत के वार्ड 12 निवासी रविन कुमार (22) और भपटियाही थाना क्षेत्र के माकर गढिया निवासी सुरेन्द् कुमार (23) को चोरी की घटना में प्रयुक्त एक बाइक को बरामद किया।
बताया कि सभी आरोपियों द्वारा मिलीभगत से एक दूसरे की मदद से चोरी की गई बाइक के महंगे पार्ट्स को बिक्री कर अन्य को कबाड़ में तब्दील कर कर दिया जाता था।

बताया कि सिमराही बाजार के हॉस्पिटल परिसर, गोल बाजार, और करजाईन रोड के डिजनीलैंड मेला के समीप से चोरी हुई बाइक को बरामद किया गया है। बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न कांडों में केस दर्ज है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी।
गिरोह के भंडाफोड़ को लेकर गठित टीम में एसआई भूपेंद्र प्रताप सिंह, पीएसआई बालेश्वर कुमार और कृष्णा कुमार सिंह शामिल थे।
——

