लूट मामले में तीनों बदमाशों को पिस्तौल और गोली साथ गिरफ्तार

ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर:थाना क्षेत्र में बीते गुरुवार की रात तीन फाइनेंस कर्मियों से किए गए लूट मामले का खुलासा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर कर लिया है। पुलिस ने तीन बदमाशों समेत एक पिस्तौल और दो गोली के साथ लूट का सामान भी बरामद किया है।
मामले में शनिवार को राघोपुर थाना में प्रेसवार्ता करते हुए बीरपुर डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि बीते गुरुवार की रात जागीर वार्ड 1 में बदमाशों ने तीन फाइनेंस कर्मियों से दो बाइक, तीन मोबाईल, और लगभग 49 हजार रुपए की लूट कर लिया था।
मामले में पीड़ितों द्वारा राघोपुर थाना में आवेदन देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।
जिसके बाद एसपी डी अमरकेश के नेतृत्व में राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी, किशनपुर थानाध्यक्ष सुमन कुमार, पुअनी राजीव कुमार, पीएसआई बालेश्वर कुमार, पीएसआई कृष्णा कुमार सिंह, डीआईयू शाखा सुपौल के नेतृत्व में रेड छापेमारी को लेकर एक टीम गठित की गई।
मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए रेड छापेमारी दल द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर महज 24 घंटे के भीतर किशनपुर थाना क्षेत्र के लालगंज गांव के वार्ड 6 निवासी मो शोएब को कोरियापट्टी गांव के तिलावे धार के समीप की एक पुल के पास से एक पिस्तौल, दो गोली, लूट की गई रकम के पैसे और लूटी हुई एक मोबाइल के साथ लूटकांड में इस्तेमाल एक बाइक बीआर 50 वी 7551 के साथ गिरफ्तार किया।


इस दौरान आरोपी मो शोएब के निशानदेही पर किशनपुर थाना क्षेत्र के मुरली गांव के वार्ड 5 निवासी संतोष कुमार और किशनपुर थाना क्षेत्र के ही मुरली गांव के वार्ड 10 निवासी राजेश कुमार के घर से लूट की गई दो बाईक, दो मोबाईल समेत लूट किए गए पैसे को बरामद किया। मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
बताया कि सभी आरोपियों के पास से फाइनेंस कर्मियों से लूट किए गए रकम में से 26 हजार 300 रुपए नकद बरामद कर लिया गया है।
बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
——–

Spread the love