राघोपुर में अवैध खनन में सात ट्रैक्टर सहित तीन गिरफ्तार

ब्रजेश कुमार, सिमरही राघोपुर

राघोपुर : थाना क्षेत्र के रामपुर-गम्हरिया से अवैध बालू खनन मामले में शुक्रवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। मामले में बालू लदे सात ट्रैक्टर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
मामले में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की रामपुर-गम्हारिया नहर के समीप अवैध बालू खनन किया जा रहा है। सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई की गई। इस दौरान मौके से सात बालू लदे ट्रैक्टर सहित सिमराही वार्ड 8 निवासी दिलीप रजक, सिमराही वार्ड 2 निवासी रोशन कुमार और करजाइन वार्ड 3 निवासी सोनू कुमार को गिरफ्तार किया।
शुक्रवार को सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
———–

Spread the love