नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र सहित तीन की मौत एक की हालत गंभीर।
रिपोर्ट विमल भारती सरायगढ़ भपटियाही सुपौल

नेशनल हाईवे पर मंगलवार के सवेरे भपटियाही थाना क्षेत्र के झाझा गांव समीप मोटरसाइकिल तथा स्कूटी की टक्कर में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी है। जानकारी अनुसार कोसी महासेतु समीप लक्ष्मीनिया गांव निवासी इंदल राय 50 वर्ष अपने पुत्र संतोष कुमार 25 वर्ष और चचेरा भाई तारानंदराय 55 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर राघोपुर मवेशी हाथ गाय खरीदने निकले थे।

नेशनल हाईवे पर झाझा गांव समीप मोड़ पर पहले से खड़े उत्क्रमित उच्च विद्यालय कमलदाहा मे कार्यरत शिक्षक बेचू साह के स्कूटी से उसकी टक्कर हो गई। शिक्षक बेचूसाह अपने स्कूटी पर सवार होकर विद्यालय की तरफ मुड़ने वाले थे कि पश्चिम की दीक्षा से आ रहे मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दिया। उस दुर्घटना में इंदल राय की स्थल पर मौत हो गई जबकि संतोष कुमार जाय, तारानंद राय, और बेचु साह को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही लाया गया जहां से सभी को बाहर रेफर कर दिया गया। सुपौल में इलाज के दौरान संतोष कुमार राय की मौत हो गई जबकि दरभंगा में इलाज के दौरान शिक्षक बेचू शाह की मौत हो गई।

दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई और एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है। थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि 2 लोगों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जा रहा है जबकि एक व्यक्ति का पोस्टमार्टम दरभंगा में किए जाने की जानकारी मिल रही है।

