पुरानी मोतीचक गांव मे बाईजबरन जमीन पर गाँव के दबंगों द्वारा अबैध कब्जा कर मारपीट कर युवक को जानमारने कि धमकी ।

श्यामानंद सिंह, भागलपुर।

भागलपुर :सुलतानगंज प्रखंड के महेशी पंचायत के पुरानी मोतीचक गांव में जमीन विवाद का मामला प्रकाश में आया है। वही इस मामले को लेकर पिडित गुड्डू मंडल ने सुल्तानगंज थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए आवेदन में लिखा है कि पुरानी मोतीचक में हमारे पुरखों की जमीन है और जमीन हमारे नाम पर है लेकिन पड़ोस के रहने वाले नंदकिशोर मंडल, संजीव मंडल , मन्ना मंडल , संतोष मंडल, छतीस मंडल , अनिल मंडल जलील मंडल, गुलो मंडल , के द्वारा हमारे जमीन पर बाउंड्री वॉल का कार्य करने से हमेशा रोका जाता है । इनका विरोध करते है तो हमारे जमीन पर बाय जबरन अवैध कब्जा करते हुए, सभी मिलकर मेरे साथ मारपीट करता है और जान से मार देने का धमकी देता है। इसको लेकर हमने थाना और अंचलाधिकारी को कई बार आवेदन दिया है ।लेकिन अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है। साथ ही बताया कि पिछले 3 वर्षों से थाना का और अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं । फिर भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। और इन सभी लोगों ने स्टॉक पंजी पर मेरा झूठा हस्ताक्षर करवा लिया है।इन सभी मामले को लेकर अब तक कोई भी कार्यवाही प्रशासनिक तौर पर नहीं की गई।

Spread the love