सुपौल: मुहर्रम को लेकर विभिन्न प्रखंडों में निकाला गया जंगी जुलूस, हजारों की संख्या में युवा हुए शामिल

रिपोर्ट: सुरेश कुमार सिंह सिमराही सुपौल

जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों में शुक्रवार को मुहर्रम पर्व को लेकर जंगी जुलूस का आयोजन किया गया। वहीं राघोपुर प्रखण्ड क्षेत्र के सिमराही बाजार में भी शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से मुहर्रम का जंगी जुलूस निकाला गया। सिमराही बाजार में जुलूस के दौरान युवाओं की इतनी भीड़ थी कि विभिन्न सड़कों पर घंटों जाम का नजारा बना रहा। जानकारी अनुसार शुक्रवार को मस्जिद में जुम्मे का नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के युवकों ने जुलूस निकाला, इस दौरान अपने अपने हाथों में तिरंगा, हरे रंग का झंडा, विभिन्न तरह के पारम्परिक शस्त्र के साथ प्रदर्शन किया। जंगी जुलूस विभिन्न स्थानों से होकर सिमराही नगर पंचायत पहुंची और अपना अपना प्रदर्शन दिखाया। इस दरव्यान नारे तकबीर अल्लाह हु अकबर आदि नारा लगाते हुए सम्पूर्ण क्षेत्र का भ्रमण किया गया।

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करने के लिए वीरपुर एसडीएम कुमार सत्येन्द्र यादव, एसडीपीओ पंकज कुमार मिश्रा, राघोपुर बीडीओ ओमप्रकाश भी साथ चलकर मुस्तैदी से नज़र बनाए हुए थे। वहीं राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार कैसरी ने जुलूस के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए जगह जगह पुलिस बल को तैनाती कर सक्रिय दिखे।

Spread the love