सुपौल/छातापुर:रामपुर में हुई आगजनी में 3 घर समेत हजारों के समान राख ।

 

छातापुर प्रखण्ड के रामपुर पंचायत वार्ड 3 में अलाव से लगी आग में 3 परिवार के 3 घर जल गए। जिससे हजारों की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार मंगलवार की शाम रामपुर पंचायत के वार्ड 3 निवासी तजमुल साफी के घर मवेशी घर मे जल रही अलाव से आग लग गई। जिससे अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। लेकिन संध्या के समय रहने से बड़ी संख्या में घाट बाजार करके वापस लौट रहे लोग समेत स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गये। वही स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना छातापुर थाना पुलिस व अंचल कार्यालय को भी दी।

जानकारी मिलने के तत्क्षण छातापुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष आजाद लाल मण्डल दलबल व दमकल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य मे जुट गये। स्थानीय लोगों व दमकल के सहारे आग को 15 मिनट के अंदर बुझा लिया गया। लेकिन तब तक तजमुल साफी के घर से लगी आग पड़ोस के बुद्धन साफी व अलाउद्दीन साफी के घर को अपनी आगोश में ले चुके थे। हालांकि लोगों व दमकल के अथ्थक प्रयास से बुझी आग से पीड़ितों को ज्यादा क्षति नही पहुंची।

प्रत्यक्षदर्शियों के कहना था कि आग की लपटें इस कदर टीन के घर मे लगी थी कि आग से घर के छत पर लगी तीन ऊपर की और उड़ रही थी। वही ससमय छातापुर सीओ उपेंद्र कुमार भी घटना स्थल पर पहुंच पीड़ितों के क्षति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि चिन्हित परिवारों की नाम सूचीबद्ध कर ली गई है। इसके बाद छातापुर थाना में सनहा दर्ज की जाएगी। इसके बाद आवेदन मिलने व राजस्व कर्मचारी से रिपोर्ट लेकर आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई मुआवजा को लेकर करेंगे।

Spread the love