सरकारी विद्यालयों में आयोजित वार्षिक परीक्षा में छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति नहीं

रिपोर्ट विमल भारती सरायगढ़ सुपौल


सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक तथा मध्य विद्यालयों में सोमवार 13 मार्च से प्रारंभ किए गए वार्षिक परीक्षा में कई जगहों पर छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति नहीं हो रही है। लंबे समय बाद बोर्ड की तर्ज पर पांचवी तथा आठवीं कक्षा के छात्र छात्राओं की ली जा रही परीक्षा में कई छात्र छात्राओं के भाग नहीं लेने से सवाल पैदा होने लगा है। क्षेत्र में निजी विद्यालयों पढ़ने वाले अधिकांश छात्र छात्रा परीक्षा में शामिल नहीं हो रहे और वैसे छात्राओं को विद्यालय के शिक्षक बिना परीक्षा का कक्षा पास कराने की जुगाड़ में दिखाई देते हैं। जानकारी अनुसार प्रखंड के 134 से अधिक विद्यालयों में सोमवार से प्रारंभ किए गए परीक्षा में कई जगहों पर छात्र-छात्राओं की उपस्थिति चिंताजनक दिखाई देती है। ऐसे विद्यालयों के शिक्षकों का कहना है कि परीक्षा में जानकारी देने के बावजूद कई छात्र छात्रा शरीक नहीं हो रहे हैं। पांचवी तथा आठवीं कक्षा के छात्र छात्राओं के लिए वार्षिक परीक्षा में भाग लेना बहुत ही जरूरी है और जो छात्र-छात्रा उस में भाग नहीं ले रहे उसको अगली कक्षा में प्रवेश का रास्ता बंद हो सकता है। सोमवार के दिन पहली पाली में हिंदी तथा दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा ली गई।

कुछ प्रधानाध्यापकों ने बताया कि परीक्षा में भाग नहीं लेने वाले छात्र छात्राओं के अभिभावकों को जानकारी दे दी गई है। मालूम हो कि परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन होगा और उसकी जानकारी अभिभावकों बैठक कर दी जाएगी ताकि अभिभावक जान सके कि उसके बच्चे कितने प्रगति कर रहे हैं।

Spread the love