“पत्रकार के खाद गोदाम में चोरी,गिफ्ट सामान सहित मूँग और धान बीज की हुई चोरी”
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
सिमराही नगर पंचायत के व्यस्तम रामनगर रोड में खाद बीज के थोक व्यापारी एवं पत्रकार विकास आनन्द के गोदाम में बीते रात को अज्ञात चोरों के द्वारा विभिन्न सामानों की चोरी की गई है। पीड़ित व्यवसायी व पत्रकार ने बताया कि चोरी की गई सामानों में ठाकर केमिकल्स कंपनी से प्राप्त विभिन्न प्रकार का गिफ्ट सामग्री सहित अन्य सामान की चोरी हुई है।

पीड़ित व्यापारी ने राघोपुर थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन में चोरी हुई सामानों का विवरण दिया जिसमें कि डिनर सेट-03पीस,बजाज कूलर-01पीस,गैस स्टोव-01पीस,स्टैंड फैन-02पीस,सीलिंग फैन-07पीस,मिल्टन थर्मो फ्लास्क-02पीस,मूँग बीज-05बोरा और धान बीज-20बोरा सहित अन्य सामानों का जिक्र किया गया है। ज्ञात है कि विकास आनन्द सुपौल जिले के प्रतिष्ठित एजेंसी धरती धन का संचालन करते है और उन्होंने राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश केशरी से अपने स्तर से इस चोरी की घटना का जाँच कर उचित कार्यवाही करने की माँग की है।घटना की जानकारी के बाद राघोपुर थानाध्यक्ष ने एस आई रामराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल को घटनास्थल पर भेज कर गोदाम के अंदर और बाहर के परिसर का जायजा लिया साथ ही आस पास के घर का भी जाँच कराया। फिलहाल चोरी का सामान बरामद नही हुआ है लेकिन थानाध्यक्ष ने भरोसा दिया है कि संलिप्त चोर को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

