*मोबाइल को लेकर दो युवकों के बीच मारपीट*
*मेले से लौट रहे युवक को मारी गोली, मामला इस्माइलपुर थाना क्षेत्र का ।
रिपोर्ट श्यामानंद सिंह भागलपुर
भागलपुर : ,एक तरफ जहां दुर्गापूजा के मेला में लोग व्यस्त थे वहीं कुछ अपराधी घात लगाए एक युवक को मेला से लौटते क्रम में गोली मारकर हत्या कर दी, सूत्रों की माने तो इस युवक का कुछ दिन पहले अपराधियों से मोबाइल को लेकर कहासुनी हुई थी अनुमान लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने बदले की भावना से यह कदम उठाया और अभिषेक कुमार नाम के युवक को बुधवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नवगछिया पुलिस जिले की है। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक युवक देर रात इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के चंड़ी स्थान के पास मेला घूमने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर अपराधियों से नोकझोंक हुई और अपराधियों ने उसे गोली मार दी।
सूचना मिलते ही इस्माइलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच में जुट गई। वहीं, मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के कमलाकुण्ड के रहने वाले नरेश यादव के बेटे अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, वहीं पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

