भीमपुर थाना क्षेत्र से बाइक की चोरी, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत।
अमृत सागर झा,बलुआ बाजार

थाना क्षेत्र के भीमपुर में पिछले कुछ दिनों से बाइक चोरी को लेकर लोग परेशान है। जहां पिछले एक सप्ताह में अज्ञात चोरों ने तीन बाइक को चोरी कर ली है। जिस घटना के बाद अब तक पुलिस हरकत में नहीं आई है। जिस कारण चोरों का मन सातवें आसमान पर है। वहीं आयदिन बाइक चोरी की घटना से लोग भी परेशान हो रहे हैं। इस बीच चोरों ने थाना क्षेत्र के भीमपुर वार्ड नंबर 01 से शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने एक ग्लैमर बाइक की चोरी कर मौके से फरार हो गया। जिसको लेकर बाइक मालिक थाना में शिकायत भी दर्ज कराई है।जानकारी अनुसार बाइक ऑनर टेंगरी निवासी बिनोद कुमार सिंह शनिवार को खाना खाकर सपरिवार के साथ सौ गए थे। सुबह जब उनकी नींद खुली तो देखा की घर के बरामदे से उनका बाइक गायब था। बाइक चोरी के बाद पीड़ित ने गांव में काफी खोज बिन भी कि लेकिन बाइक का कोई आता पता नहीं चल सका। बीते 05 रोज पूर्व भी थाना क्षेत्र के भीमपुर वार्ड नंबर 05 से एक ही रात चोरों ने लक्ष्मण मंडल व रामप्रसाद मंडल की बाइक की चोरी कर ली थी। जिसका उद्भेदन पुलिस अबतक नहीं कर सकी। वहीं 05 रोज बीतने के बाद शनिवार की शाम भीमपुर निवासी बिनोद सिंह के ग्लैमर बाइक की चोरी कर पुलिस को चुनौती दे दी। थाना क्षेत्र में आये दिन बाइक चोर की सक्रियता काफी बढ़ गयी है। आये दिन हो रही बाइक की चोरी की घटना को लेकर लोगों में भीमपुर पुलिस पर बड़ा सवाल खड़ा होना शुरू हो गया है। उधर बाइक चोरी की घटना को लेकर बाइक मालिक बिनोद कुमार सिंह ने भीमपुर थाना में बाइक चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

Spread the love