नदी में मिले अज्ञात शव का पोस्टमार्टम के बाद किया गया सुपुर्द-ए-खाक।

अभिमन्यु मिश्रा, छातापुर, सुपौल

 

छातापुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर खूंटी गैडा नदी में बीते दिनों अज्ञात व्यक्ति की शव मिली थी जिसे छातापुर पुलिस ने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद सिनाख्ट के लिए थाना में रखा था। मरे अज्ञात व्यक्ति की तीन दिन बाद भी शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने रविवार को उसका शव मुस्लिम रिवाज ने दफना दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन ने बताया कि मृतक करीब 50 वर्षीय अज्ञात है। इसकी शिनाख्ती के लिए सोशल मीडिया सहित अन्य प्रयास किए गए। मगर उसकी शिनाख्त नहीं हुई।

इसके बाद हिंदू एवं मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध लोगों को बुलाकर शव को दिखाया। जिस पर उसकी पहचान मुस्लिम समाज से होना बताया। मुस्लिम समाज के लोगों ने मृतक का जनाजा निकालकर थाना से पूर्व – दक्षिण स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया। इस मौके पर जन्हांगीर आलम,मो साबिर पंचायत समिति सदस्य,छातापुर,मुमताज,सहित अन्य लोग थे।

Spread the love