कर्नल के कार को ट्रक ने मारी ठोकर,हाईवे पर पुलिस कर्नल के बीच दौ घन्टे तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा।।

अमृत सागर झा,बलुआ बाजार

ललितग्राम ओपी पुलिस ने आर्मी ऑफिसर और मीडियाकर्मियों के साथ किया दुर्व्यवहार।।

ललितग्राम ओपी क्षेत्र अंतर्गत मिर्चिया नदी के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 57 पर सोमवार को शाम एक आर्मी अफसर ने उनके कार में टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक को पीछा कर पकड़ लिया। स्थल पर पहुंची पुलिस के आर्मी के कर्नल और पत्रकार के साथ की अभद्रता पूर्वक सलूक। आपको बताते चलें कि आर्मी ऑफिसर अपने पुरे परिवार के साथ छुट्टी में सिलीगुड़ी से अपने घर जा रहें थे, इसी क्रम में भीमपुर थाना क्षेत्र में एक तेज गति ट्रक ने पिछे से अचानक टक्कर मार दी। जिससे कार के बाये तरफ से क्षतिग्रस्त हो गया। हलाकि ग़नीमत रही कि कार में बैठे सभी लोग सुरक्षित था। उसके बाद जब उन्होंने ट्रक चालक को रुकने का इशारा किया तो वो ट्रक लेकर भागने लगा जिसके बाद उन्होंने ट्रक का पीछा कर ललितग्राम ओपी क्षेत्र के मिर्चेया नदी पूल पर ट्रक को पकड़ लिया। वही जब ट्रक चालक को वाहन से उतरने को कहा तो वह मौका देख कर फरार होने लगा। वही आर्मी ऑफिसर द्वारा ट्रक चालक द्वारा पीछा भी किया गया तबतक वो काफ़ी दूर निकल चुका था। वही गाड़ी के अंदर एक और ट्रक चालक इन सभी बातों से अनजान सो रहा था। जिसके बाद आर्मी ऑफिसर द्वारा सुपौल एसपी को इस मामले की सारी जानकारी दी जहां सुपौल एसपी उन्हें तुरंत पुलिस बल पहुंचने का आश्वासन दिया। तब तक एनएच पर स्थानीय ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई। वही भीड़ के कारण से एनएच पर वाहन के आवाजाही में समस्या भी उत्पन्न हो रही थी। वही पुलिस जब पहुंची तो उल्टा आर्मी ऑफिसर पर ही बरस पड़े। जिसके बाद कुछ देर तक स्थानीय पुलिस और आर्मी ऑफिसर के एनएच पर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

कहते है आर्मी ऑफिसर कर्नल अनुपम कुमार दुबे।।

घटना के संबंध में बताते हुए आर्मी ऑफिसर कर्नल अनुपम कुमार दुबे कहते है कि वो अपने पूरे परिवार के साथ सिलीगुड़ी से छुट्टी में अपने घर जा रहा थे। इसी क्रम में मेरे कार को एक ट्रक वाले ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिसके बाद मैंने इस ट्रक का पीछा कर पकड़ा और इस बात की जानकारी फोन के माध्यम से सुपौल एसपी को दिया जहां उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि पुलिस बल आपके पास बहुत जल्द पहुंच रहा है, परंतु आधे घंटे बाद स्थानीय थाना के एसआई अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रक चालाक से बिना पेपर मांगे, मदद करने के बजाय मेरे साथ बदसुलकी से पेश आने लगे। उन्होंने ओपी अध्यक्ष को बताया कि वो आर्मी में कमिसन क्लास वन गेजीस्ट अफसर है। उसके बाद भी वो उनसे बदतमीजी करते रहे।

ललितग्राम ओपी पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार।।

इधर घटनास्थल पर ललितग्राम ओपी पुलिस की कार्यशैली भी हैरान करने वाली थी।जब कर्नल दुबे से पत्रकार का बयान ले रहा था।तब ओपी ओपी पुलिस के हवलदार मोहन प्रसाद जबरन मीडियाकर्मियों के कैमरा पर हाथ मारकर बंद करा दिया।

कहते है ललितग्राम ओपी प्रभारी।।

इधर ललितग्राम ओपी पुलिस किशोरी प्रसाद ने बताया कि हाईवे पर जाम लग रहा था इसी वजह से गाड़ी बगल करने को कहा जा रहा था। बताया कि उन्होंने कोई बदतमीजी नही की।

कहते है भीमपुर थाना प्रभारी।।

हलाकि जब स्पॉट की जाँच की गई तो पता चला कि जहाँ घटना हुई वो भीमपुर थाना क्षेत्र है।जिसके बाद भीमपुर पुलिस ने मामले को लेकर केस दर्ज किया।इधर भीमपुर थाना अध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि कर्नल दुबे के द्वारा आवेदन मिला है।जिसके बाद केस दर्ज कर ट्रक को कब्जे में लेकर कारवाई की जा रही है।

Spread the love