शिक्षिका ने शिक्षक पर गाली-गलौच, मारपीट और छेड़खानी का लगाया आरोप।
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

नगर पंचायत सिमराही के उत्कर्मित कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में पदस्थापित एक शिक्षिका ने अपने ही विद्यालय के एक वरीय शिक्षक पर गाली-गलौच, अभद्रता और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए राघोपुर थाना, कोसी प्रमंडल आयुक्त, डीएम, एसपी, महिला थाना सुपौल, जिला शिक्षा पदाधिकारी सुपौल को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

दिए गए आवेदन में खगड़िया जिला निवासी पीड़िता डोली कुमारी ने कहा कि वह उक्त विद्यालय में सहायक शिक्षिका के पद पर पिछले छह महीने से कार्यरत है। उसी विद्यालय में पदस्थापित जहानाबाद निवासी वरीय शिक्षक महेन्द्र कुमार (40) का व्यवहार उसके साथ पहले दिन से ठीक नहीं रहा। विद्यालय में कई बार गंदा मजाक और छेड़खानी करने का प्रयास किया। जिसकी लिखित शिकायत विभागीय पदाधिकारियों को दिया। लेकिन इनके बाद आरोपी शिक्षक ने उसपर दबाव बनाने के इरादे से विद्यालय में जान बूझकर उनकी उपस्थिति पंजी के साथ छेड़खानी किया और विभागीय कार्रवाई कराने का धमकी दिया।
जिसकी शिकायत भी उन्होंने अपने वरीय पदाधिकारियों को दिया। इन सब के बावजूद आरोपी शिक्षक का रवैया में कोई सुधार नहीं मिला।

मंगलवार सुबह करीब 9 बजे उक्त विद्यालय में इन्हीं सब बातों को लेकर उसकी आरोपी शिक्षक के साथ बहस हुई। जिसके बाद उसके पति गणपत कुमार विद्यालय पहुंचे और आरोपी शिक्षक को अपनी हरकतें सुधारने और समझाने बुझाने का प्रयास किया।
लेकिन, इनके बाद आरोपी शिक्षक महेन्द्र उग्र होकर रॉड से उसके पति गणपत को पीटकर घायल कर दिया। वहीं विद्यालय में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना 112 पुलिस को दिया। इस दौरान आरोपी शिक्षक ने उसके पति गणपत के गले से 20 ग्राम का सोने का चैन जबरन छीन लिया। जिसकी कीमत लगभग एक लाख रूपये है। वहीं पुलिस के पहुंचने के बाद उनलोगों का जान बचाया जा सका।
थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना को लेकर जांच की जा रही है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
————

