न्यू राईज एकेडमी के छात्र – छात्राओं ने मैट्रिक परीक्षा में लाये बेहतर अंक ,किया परिवार, शिक्षकों और गांव का नाम रौशन ।
आशीष वर्मा , सुपौल
प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय अन्तर्गत अस्पताल चौक स्थित न्यू राईज एकेडमी के छात्राओं ने मैट्रिक की परीक्षा में बेहतर अंक लाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्था के बेहतर और अनुभवी शिक्षकों के दिशा निर्देश में सभी छात्राओ ने बाजी मारी है । न्यू राईज एकेडमी के प्रिंसिपल मनीष वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार 100% बच्चे ने 1प्रथम स्थान प्राप्त किया है इस खुशी पर सफल छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया जाएगा, संस्था में खुशी भगत 437 अंक , खुशी कुमारी 358, निशा कुमारी 350, निक्की कुमारी 331, अंक लाकर संस्था सहित पूरे क्षेत्र का नाम रौशन किया है।
सभी सफल छात्रों को संस्था के सभी शिक्षकगण ने बधाई देते हुए आगे उज्ज्वल भविष्य की कामना की है

