लक्ष्मीनियाँ में जीपीडीपी की दूसरी बैठक संपन्न कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा, स्वच्छता पर विशेष ध्यान।।
अमृत सागर झा,बलुआ बाजार

सुपौल जिलाधिकारी एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी छातापुर के आदेशानुसार बुधवार के दिन जीपीडीपी के तहत बैठक का आयोजन किया गया। बता दे कि छातापुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनियाँ पंचायत स्थित वार्ड 07 पंचायत भवन कार्यालय के प्रांगण में सुबह 10 बजे से ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान (जीपीडीपी), मनरेगा, स्वक्षता, आवास, पेंशन इत्यादि योजनाओं से समन्धित दूसरी महत्वपूर्ण बैठक हुआ। जिसकी अध्यक्षता लक्ष्मीनियाँ पंचायत के मुखिया चांदनी कुमारी द्वारा किया गया।

वहीं इस दौरान विशेष रूप से अपने पंचायत के गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने के लिए आवास सहायक को निर्देश दिया। वहीं मनरेगा की योजनाओं में मजदूर को अत्यधिक काम मिले और पंचायत में रहकर कृषि से संबंधित कार्य करें इसको लेकर भी चर्चा की गई। और स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान रखा गया । इस दौरान मुखिया द्वारा पंचायत में चौमुखी विकास को लेकर बात किया गया एवं आने वाले 5 वर्षों में पंचायत को आदर्श पंचायत का दर्जा दिलाने की बात की गई। पंचायत की विशेष बैठक में वित्तिय वर्ष 2022-2023 से जुड़े ग्राम पंचायत जीपीडीपी कार्य योजना को पारित किया गया।जानकारी के अनुसार राज्य सरकार द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) से जुड़े वर्ष 2022-2023 से जुड़े कार्य योजना को पंचायत की बैठक से पारित करवाकर ग्रामीण क्षेत्र में मुलभुत सुविधा के साथ विकास के प्रति दृढसंकल्पित है।

इसी के मद्देनजर वर्ष 2022-2023 के लिये पंचायत से जुड़े जीपीडीपी कार्य योजना को पारित किया गया। इस दौरान कई विकास योजनाओं पर भी चर्चा की गई। वही ग्रामीण द्वारा बैठक में अपने समस्याओ से अवगत कराया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मुखिया प्रतिनिधि रौशन झा ने बताया कि पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार बैठक का आयोजन किया गया था। जिसकी सूचना पूर्वी सभी वार्ड सदस्य को दे दी गई थी एवं उनके माध्यम से वार्ड के जनता तक भी पहुंचा दी गई थी। बैठक में पंचायत के सभी वार्डों से 10 से अधिक व्यक्ति, सभी वार्ड सदस्य, माननीय सरपंच, पंच, पंचायत समिति, विकास मित्र, जीविका कर्मी, जन वितरण प्रणाली विक्रेता, आवास सहायक, तकनीकी सहायक, पंचायत रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, लेखापाल, कार्यपालक सहायक, स्वच्छता पर्यवेक्षक, एएनएम, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सभी सीएसपी संचालक, नवनिर्वाचित वार्ड सचिव, कृषि सलाहकार की उपस्थिति अनिवार्य की गई थी।बैठक में सभी योजनाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा, समन्धित समस्या एवं उसके निष्पादन एवं आगामी समय मे उसका क्रियान्वयन के साथ विभिन्न सारे निगरानी समितियों का गठन किया गया है। मौके पर रौशन कुमार, राजीव झा , विनय झा, अमरेंद्र राय, इश्रफील,संजय कुमार, कुंदन कुमार, छोटी सिंह, बाशुकी कुमार,स्वीटी कुमारी,नूतन देवी एवं अन्य लोग मौजूद थे।।

