सुपौल : जल जीवन हरियाली अभियान के तहद कार्यक्रम का किया गया आयोजन ।
सुपौल : मंगलवार को विभागीय निदेश के आलोक में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत जल-जीवन-हरियाली दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री मुकेश कुमार, उप विकास आयुक्त सुपौल, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल सुपौल, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल सुपौल, विद्युत आपूर्ति सुपौल, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, सुपौल एवं संबंधित अन्य विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

उक्त कार्यक्रम में सार्वजनिक जल संचयन संरचनाओं यथा- तालाबों/पोखरों/ आहारों का जीर्णोद्धार संबंधित विषय पर परिचर्चा की गई। कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल, सुपौल द्वारा बताया गया कि जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत लघु सिंचाई प्रमंडल सुपौल द्वारा इस जिले में कुल 19 तालाबों का जीर्णोद्धार कराया गया। साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष में भी तालाबों का जीर्णोद्धार हेतु विभाग से पत्राचार किया गया है।

