विद्यालय में पखवाड़ा खेल दिवस समापन समारोह का कार्यक्रम आयोजन हुआ।

अमृत सागर झा के साथ विकास आनंद

भारत को ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक दिलवाने वाले महान और कालजयी हॉकी खिलाड़ी, ध्यानचंद सिंह के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए उनके जन्मदिन 29 अगस्त को हर वर्ष भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। परंतु इस वर्ष क्रीड़ा भारती नामक संगठन पूरे भारतवर्ष में इस दिन को व्यापक स्तर से बनाने हेतु 29 अगस्त खेल दिवस से पखवाड़ा खेल नामक यह कार्यक्रम 11 सितंबर तक अपने संगठन के माध्यम से अपने पूरे देश के विद्यालय , स्पोर्ट्स क्लब एवं अन्य जगह जाकर विभिन्न तरह के खेल का आयोजन कर रहा है।
आपको बताते चलें कि क्रीड़ा भारती एक राष्ट्र व्यापि खेल संगठन है, जिसमें देश के हर नागरिकों विशेषतः युवकों को शारीरिक और मानसिक खेल के प्रशिक्षण दिए जाते हैं। क्रीडा भारती का मुख्य उद्देश भारत के अन्य स्थापित खेलों के साथ स्वदेशी खेलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के परम्परागत खेलों को बढावा देना है, ताकि समाज के सभी वर्ग मैदान पर आकर खेलें तथा खेलों के माध्यम से स्वस्थ शरीर, तीक्ष्ण बुद्धि, मानसिक व संस्कार प्राप्त करें और खिलाड़ियों में राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण हो।
ऐसे में शनिवार के दिन 11 सितंबर को पखवाड़ा खेल दिवस का आयोजन करते हुए राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिमराही बाजार नगर परिषद के एक निजी विद्यालय “द परफेक्ट इंग्लिश अकैडमी” विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन कर निरंतर 14 दिनों से चल रहे इस कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में खो-खो , पेंटिंग प्रतियोगिता,कब्बड़ी,मैराथन दौड़ जैसे अन्य खेलों का आयोजन किया गया था। जिसमें विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते नजर आए। जीतने वाले छात्र एवं छात्राओं को मेडल और मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया। कुछ पुरस्कृत होने वाले छात्र और छात्राओं में लव कुमार, अमरजीत कुमार, शिवम कुमार, अंशु कुमारी , मेहक कुमारी, अनुभवी कुमारी एवं अन्य छात्र-छात्राएं सफल हुए। इस अवसर पर सभागार में उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री दीपक कुमार गुप्ता ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए खेल के प्रति उनका मनोबल बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के लिए मैं सदैव उपलब्ध रहा हूँ एवं रहूँगा आप सिर्फ खेल पर ध्यान दें आयोजन हम करवाते रहेंगे। इस मौके पर क्रीड़ा जिला मंत्री मुकुंद दास ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। एक अच्छा खिलाड़ी एक जिम्मेदार छात्र होता है । इस दौरान उन्होंने कहा कि क्रीड़ा भारती विभिन्न खेलों का आयोजन करने को कृतसंकल्पित है। इस दौरान कीड़ा भारती जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि तेजी से बढ़ती हुई दुनिया के साथ हम अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। हमारे संस्कृति में खेल का भी एक बहुत महत्वपूर्ण भागीदारी रहा है। अगर कोई व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ नहीं रहेगा तो वह मानसिक तनाव बहुत जल्दी आ जाता है। खेल से शरीर स्वस्थ रहता जिससे हमें कोई भी काम को पूरा करने में सक्षम बनाता है।


मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित कुमार ने कहा कि खिलाड़ी कभी बूढ़ा नही होता है खेल को जीवन का अंग बनावें तथा अभिभावक कम से कम एक घंटे अपने बच्चों को मैदान में भेजें तो कभी कोई बीमारी नही घेरेगी साथ ही बच्चे जीवन मे बेहतर कर पाएंगे। वही खेल में आज लड़कियां भी किसी से पीछे नही है हर खेल में आज महिलाएं बेहतर कर रही हैं इससे और भी जोड़ने एवं बढ़वा देने की जरूरत है।
मौके पर विद्यालय के शिक्षक मधुर कुमार सन्नी, संतोष कामती, सुबोध कुमार,जोली वर्मा, बेबी सिंह, अर्पणा कुमारी, एवं अन्य शिक्षक गण वही छात्र, छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे।

Spread the love