बीजेपी के द्वारा सीबीआई एवं ईडी का दुरुपयोग कर अपने पक्ष में जो नंगा नृत्य करा रहे हैं उसे पूरे भारत की जनता देख रही है -परमेश्वर सिंह यादव

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

जन अधिकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष परमेश्वर सिंह यादव ने कहा कहा कि बीजेपी को बिहार की सत्ता से बाहर होना पच नहीं रहा है और उनके पेट में दर्द हो रही है,बीजेपी चाहती थी कि महाराष्ट्र वाला खेला हम बिहार में भी करें लेकिन बिहार मैं जब उनकी नीति सक्सेस नहीं हो सकी और वह सत्ता से बाहर हो गए तो संविधान का गलत इस्तेमाल कर सीबीआई एवं ईडी को अपना तोता बनाकर कार्रवाई करा कर भय एवं डर का माहौल पैदा करना चाहती है, जो कि बिहार में संभव नहीं है, परमेश्वर सिंह यादव ने कहा कि यह बिहार की धरती है यह बीजेपी के लोगों को एवं पदाधिकारियों को समझनी चाहिए बिहारी लोग परिस्थिति से लड़ना जानते हैं सिलेंडर करना नहीं जानते हैं आज जो बीजेपी के द्वारा सीबीआई एवं ईडी का दुरुपयोग कर अपने पक्ष में जो नंगा नृत्य करा रहे हैं उसे पूरे भारत की जनता देख रही है और यह भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती है कि यहां की जनता समय आने पर ऐसे घृणित कार्य करने वाले को हर समय पर सबक सिखाती रही है ,फिर भारत की जनता बीजेपी को भी सबक सिखाएगी, आज जिस तरह सीबीआई एवं ईडीका दुरुपयोग किया जा रहा है।

हिंदुस्तान की राजनीतिक इतिहास में इस तरह का किसी सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग विपक्ष को दबाने के लिए नहीं किया गया था बीजेपी चाहती है कि विपक्ष को रौंद डालें लेकिन यह कतई संभव नहीं है जिस तरह लोहे को जितना त पाया जाता है उतना लोहा मजबूत होती है उसी तरह बीजेपी विपक्ष को जितना सताएगी विपक्ष उतना ही मजबूत होगा के साथ परमेश्वर सिंह यादव ने लोकतंत्र के मालिक जनता से अपील की है कि आप जो नंगा नृत्य किया जा रहा है, इस पर अपनी नजर जरूर रखें और समय आने पर इसका जवाब जरूर दें ,साथ ही साथ जाप प्रखण्ड अध्यक्ष विजेंद्र यादव ने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है केंद्र सरकार को कोई लाज शर्म नहीं है साथ ही साथ इनके पास कोई नैतिकता नहीं बची है कि यह नैतिकता की बात करें ,आज हिंदुस्तान की राजनीति को भी यह जो दूषित करने का काम किए हैं इसका परिणाम भी इन्हें ही भुगतना पड़ेगा यह देश की राजनीतिक के लिए अच्छा संकेत नहीं है ।

Spread the love