सुपौल सांसद द्वारा संसद में रेल परिचालन का पुरजोर माँग का क्षेत्र के लोगों ने आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट:- विकास आनन्द के साथ सुरेश कुमार सिंह 

सहरसा फारबिसगंज रेलखण्ड पर प्रस्तावित ट्रेनों की परिचालन और लंबी दूरी की रेल परिचालान को लेकर लगातार क्षेत्र के लोग आंदोलित है। इसी कड़ी में बीते गरुवार को सुपौल सांसद दिलेश्वर कामेत ने लोकसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान सुपौल के रेल परिचालन से संबंधित समस्या व मांगों को उठाया। सत्र के दौरान उन्होंने सरकार से मांग किया कि पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत ललितग्राम से फारबिसगंज रेलखण्ड का सीआरएस निरीक्षण 11 जनवरी 2023 को ही हो चुका है, किंतु उक्त रेलखण्ड पर अभी तक परिचालन प्रारंभ नहीं किया गया है। फलस्वरूप बस मालिकों द्वारा जनता का शोषण हो रहा है, इसलिए उक्त रेलखण्ड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाय। साथ-ही रेलवे बोर्ड द्वारा स्वीकृत जोगबनी-दानापुर और जोगबनी-सहरसा एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ किया जाय। वहीं सांसद श्री कामेत ने सहरसा पटना राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन का सरायगढ़ या सुपौल तक विस्तारीकरण का मांग अथवा सरायगढ़ या सुपौल से पटना के लिए नई मेल/एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन का मांग किया। सांसद श्री कामेत के द्वारा संसद में क्षेत्र के रेल परिचालन को लेकर रखी गयी मांग पर राघोपुर प्रखंड क्षेत्र से उमेश गुप्ता, अभयानंद कुमार, आशुतोष झा, मयंक गुप्ता, ललित जयसवाल, विकास आनंद, प्रशांत वर्मा आदि ने आभार व्यक्त किया।

Spread the love