अनियंत्रित कंटेनर सड़क से उतरकर पलटा,
रिस रहे तेल काे लेने के लिए आसपास के लोग उमड़ परे
दिवाकर कुमार, फारबिसगंज

फारबिसगंज-रानीगंज मार्ग पर हरिपुर के पास तेजरफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर पलट गया। गनीमत रही बड़ा हादसा टल गया। जानकारी अनुसार रानीगंज की ओर से ट्रक तेल के लेकर जोगबनी जा रहा था। तभी लुटिया पुल के पास कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। वही कंटेनर से रिस रहे तेल काे लेने के लिए आसपास लोग उमड़ पड़े।

छाेटे बच्चाें से लेकर महिलाएं व पुरुष गेलन, बाल्टियां व अन्य बर्तनाें में तेल भर कर स्टाॅक करने में लग गए। वही मोके पर परवाहा केम्प प्रभारी विश्वमोहन पासवान ने बताया कि गाड़ी सुबह में पलटा है इसमें तेल किस चीज का है यह पता नहीं चला है ड्राइवर को कमर में चोट लगा था उसका इलाज करावा दिए है हम।

