ख़बर का दिखने लगा असर,घटिया निर्माण सामग्री से तैयार हो रहे 50 बेड वाले नए अस्पताल का निर्माण कार्य रुका ।

रिपोर्ट:- विकास आनन्द के साथ ब्रजेश कुमार 


एक दिन पूर्व ही पत्रकारों ने स्थानीय लोगों के विरोध पर अस्पताल पहुँच किया था पड़ताल
★जिलाधिकारी, विधायक,सिविल सर्जन सहित आला अधिकारियों के संज्ञान में आते ही शुरू हुई कार्यवाही
★नगर पंचायत सहित क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण का होने लगा है भरोसा

रेफरल अस्पताल राघोपुर के परिसर में बन रहे 50 बेड का नया अस्पताल भवन, निर्माण से पहले ही लूटखसोट का जरिया बनकर रह गया है। जिसके कारण पिछले दिनों से ही क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों से मिल रही जानकारी अनुसार उक्त अस्पताल भवन 50 बेड का होगा, जिसकी प्राक्कलन की राशि करीब 4 करोड़ रुपये है,जो कि कल तक किसी को भी मालूम तक नही था। हालांकि संवेदक द्वारा निर्माण कार्य शुरू किए लगभग 15 दिनों से अधिक हो चुका है, लेकिन अभी तक न तो संवेदक द्वारा कार्यस्थल पर किसी प्रकार का बोर्ड लगाया गया है और न ही योजना का एस्टीमेट दिखाया गया है। इधर, बुधवार को स्थानीय लोगों द्वारा घटिया निर्माण कार्य का आरोप लगाते हुए कार्य को बंद कर दिया गया था, लेकिन संवेदक द्वारा पुनः कार्य को शुरू करवा दिया गया।


जानकारी अनुसार पुनः कार्य शुरू किए जाने की सूचना पर राघोपुर के पत्रकारों ने भी स्थानीय लोगों के बताने पर निर्माण स्थल का मुआयना किया और गुणवत्ताहीन निर्माण की सच्चाई को दिखाया। साथ ही नगर पंचायत सिमराही के उपमुख्य पार्षद विनीता देवी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बिनय भगत, उमेश गुप्ता, दिलीप पूर्वे, प्रमोद साह, अमरजीत कुमार, मयंक गुप्ता, विश्वजीत भगत, सिंटू यादव, प्रशांत आयुष वर्मा, पंकज सिंह, गुड्डू गुप्ता सहित दर्जनों लोगों ने अस्पताल पहुंचकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीप नारायण राम को कार्यस्थल पर बुलाकर हो रहे घटिया निर्माण कार्य से अवगत कराया और कार्य को बंद करवा दिया।

 

वहीं विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव द्वारा भी इसकी सूचना जिलाधिकारी सुपौल, सिविल सर्जन सुपौल, संवेदक और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को देकर कार्य को अविलंब रोकने को कहा गया।इस त्वतरित कार्यवाही पर सिमराही नगर पंचायत के लोगों सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगो को भरोसा हो रहा है कि अब उनके क्षेत्र में 50बेड वाला गुणवत्तापूर्ण अस्पताल का निर्माण किया जाएगा।

Spread the love