सुरेश कुमार सिंह सिमराही सुपौल
भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमीति सदस्य पहुंचे सिमराही युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने किया गर्मजोशी से स्वागत।
भाजयुमो के राष्ट्रिय कार्यसमिति सदस्य गुजरात और आंध्रप्रदेश से आए तीन दिवसीय प्रवास पर बिहार विगत रात्रि कटिहार जाने के क्रम में सिमराही में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश झा जी के नेतृत्व में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विश्वजीत भगत जी के आवास पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दुर्गेश कुमार सिंह सहित राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं बिहार सह प्रभारी रवि देसाई जी,वामसी उप्पिली , भाजयुमो प्रदेश मंत्री साहेब कुमार साह जी का ज़ोरदार स्वागत पुष्प मालाओं व अंग वस्त्र से किया गया साथ ही चाय पर आगे की रणनीतियों पर चर्चा की गई
साथ ही श्री देसाई ने कहा की कोविड महामारी के दौरान भाजपा सरकार के नक्शे कदम पर चल कर मंडल अध्यक्ष विश्वजीत भगत के नितृत्व में जो मुफ्त भोजन , राशनकीट, मास्क सहित ऑक्सीजन का व्यवस्था कर सभी का ध्यान रखा और पूरी सुरक्षा के साथ ही पूरी मदद की ये प्रशंसनीय है भाजपा नेता उमेश गुप्ता ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि देसाई व वामसी उप्पीली जी को मिथलांचल अंगवस्त्र भेंट किया। स्वागत के बाद उनका काफिला गाड़ियों के साथ कटिहार के लिए रवाना हो गया।
मौके पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं सिमराही नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, छातापुर विधानसभा प्रभारी बैधनाथ भगत,जिला आईटी सेल सहसंयोजक कुंदन विवेक, जिलामंत्री रौशन झा, जिला प्रवक्ता अनुज गिरी, मंडल महामंत्री मोनू कर्ण एवं बालमुकुंद चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष विनीत साह मंडल उपाध्यक्ष अनुराग जयसवाल, बजरंगदल अध्यक्ष प्रशांत आयुष वर्मा, आशीष चौधरी, सोनू,सुरेंद्र,सन्नी, अमित, राहुल, गोल्डन, दिलीप पूर्वे, सीनू सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे

