जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में देर रात ठेला चालक मोहम्मद असलम की गला रेत कर की गई हत्या, पुलिस गुत्थी सुलझाने में लगी है ।

रिपोर्ट-शयामानंद सिह भागलपुर

भागलपुर :जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में देर रात ठेला चालक मोहम्मद असलम की गला रेत कर हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना है कि रात में सभी सोए हुए थे। मृतक असलम भी बरामदे में सोया हुआ था। इसी बीच उसकी तेज धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। देर रात ही जब परिजन बाहर निकले तो असलम को मृत पाया। वहीं परिजनों का कहना है कि इन लोगों को किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। वहीं घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर छानबीन में जुट गई है, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Spread the love