मुखिया पति की चार लाख में हत्या की बदमाशों ने ली थी सुपारी छह छराए
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

बीते दो जनवरी की शाम करीब 7:30 जिले के करजाईन थाना क्षेत्र के हरिरहा पंचायत के मुखिया पति विकास कुमार उर्फ टुनटुन पर हुए ताबड़तोड़ गोलीबारी का पुलिस ने 16 दिन बाद उद्भेदन किया जिसमें कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
इस मामले में पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार किया जिनके पास से एक देसी पिस्टल एक देसी कट्टा 3.15 बोर का चार जिंदा कारतूस एवं 7.65 एमएम का 8 जिंदा कारतूस 10 मोबाइल एवं तीन बाइक बरामद किया

इसको लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस वार्ता कर एसपी डी अमरकेश ने बताया की हरिरहा पंचायत के मुखिया पति विकास कुमार उर्फ टुनटुन यादव सिमराही बाजार से स्कॉर्पियो से अपने घर जाने के दौरान फकिरना चौक पर बीच रास्ते में अपराधियों ने गोली मार कर जख्मी करने मामले में थाना कांड संख्या 05 /2023 दर्ज कराया था मामले की जानकारी मिलते ही घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बीरपुर एसडीपीओ पंकज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर घटना का उद्भेदन करने एवं इसमें संलिप्त अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी का सख्त निर्देश दिया था इसके बाद विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरू की इसके बाद जांच के क्रम में एक बात सामने आई की छठ पूजा के समय मुखिया पति ने विवाद में कुछ लोगों से मारपीट की थी हम लोग ने उसी बिंदु पर जांच शुरू किया जिसके बाद गठित टीम के सदस्यों ने सूचना संकल् वैज्ञानिक अनुसंधान सहित एसपी डीअमरकेश के दिशा निर्देश पर घटना में शामिल अपराधियों की पहचान की इसके बाद गठित टीम के सदस्यों ने छापेमारी के दौरान सबसे पहले जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र अंतर्गत पुनर्वास वार्ड नंबर 07 निवासी शूटर विजय कुमार वार्ड 06 निवासी देव कुमार गढ़िया वार्ड 10 निवासी प्रदीप शाह करजाईन थाना क्षेत्र हरीरहा वार्ड 06 निवासी संजय शाह सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा पट्टी निवासी मनीष कुमार एवं लोकहा वार्ड06 निवासी दीपक कुमार शामिल है सभी घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है बताया कि पकड़े गए बदमाश सॉन्ग के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं जिसके आधार पर स्पीडी रेल चला कर सजा दिलाई जाएगी
मौके पर बीरपुर एसडीपीओ पंकज कुमार मिश्रा हरिजन थाना अध्यक्ष संजीव कुमार राघोपुर थाना अध्यक्ष रजनीश केसरी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

