भाजपा के जिला पदाधिकारियों का बैठक प्रतापगंज दुर्गा मंदिर परिसर स्थित सामुदायिक भवन में हुआ सम्पन्न।

प्रतापगंज/ सुपौल

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला पदाधिकारियों की बैठक रविवार को प्रतापगंज दुर्गा मंदिर परिसर स्थित सामुदायिक भवन में हुई। जिसकी अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नलिन जायसवाल ने की। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन कर और वन्देमातरम् गायन से हुआ। उसके बाद मोदी जी की मन की बात सामुहिक रूप से सुनी गई। मन की बात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के उन प्रयास के बारे में बात की जिसने देश की कई चोरी हुई कलाकृतियों को वापस लाने में मदद की उन्होंने मातृभाषा दिवस के बारे में बात की और कहा कि जैसे हमारे जीवन को हमारी मां करती है वैसे ही मातृभाषा भी हमारे जीवन को गढ़ती है वैसे ही मातृभाषा भी हमारे जीवन को गढ़ती है।

पीएम मोदी ने आयुर्वेद के लाभ,देशभर में स्वच्छता इनीशिएटिव,नारी शक्ति और युवाओं में साइंटिफिक टेंपरामेंट विकसित करने पर भी प्रकाश डाला। किसानों को अपनी आय दोगुनी करने एवं जैविक कृषि,प्राकृतिक खेती पद्धति द्वारा अपने आय बढ़ाने हेतु उन्हें जानकारी देने का काम करने का सुझाव दिया। मोदी जी की मन की बात सुनने और संगठन के विस्तार पर ज्ञान चर्चा की गई। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रगुप्त  मंडल, किसान मोर्चा जिला महामंत्री सुनील कुमार मंडल,जिला उपाध्यक्ष अनिल चन्द्र वर्मा, रामचंद्र पौद्दार, भोलानाथ जायसवाल, चित्तनारायण मेहता,विनोद कुमार,जिला मंत्री प्रणब कुमार दास,सरोज देवी,धनेश्वर चौपाल, जिला कार्यसमिति सदस्य सह सरपंच प्रतिभा देवी,कोषाध्यक्ष अमरनाथ ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। वहीं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष अनिल चंद वर्मा ने किया।

Spread the love