भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष रमेश मंडल की अध्यक्षता में की गई ।

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर:   प्रखंड क्षेत्र के करजाईन बाजार स्थित भारतीय जनता पार्टी राघोपुर उत्तरी मंडल कार्यसमिति की बैठक बौराहा शक्ति केंद्र प्रमुख रामेश्वर मेहता के दरवाजे पर मंडल अध्यक्ष रमेश मंडल की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान योग दिवस के मौके पर योगासन भी किया गया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आठ साल, बेमिसाल एवं संगठन के कार्य एवं विस्तार पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

अब कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी स्वपनील ठाकुर ने तथा धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री भरत सिंह ने किया। इस मौके पर अनंत कुमार यादव, सुनील साह, शिवशंकर सिंह, योगेंद्र सिंह, रामेश्वर मेहता, हीरालाल पासवान, बम्बेश्वर कुंवर, वैद्यनाथ सिंह, भोली प्रसाद कंठ, योगेंद्र साह, बलदेव मेहता, फेकू मेहता, सुरेश मेहता, राजेन्द्र मेहता, कैलाश सिंह आदि मौजूद थे।

Spread the love