व्याहुत कलवार समाज की हुई बैठक , पूराने कमिटी को भंग कर नया कमिटी किया गया गठित।

प्रतापगंज :व्याहुत कलवार समाज की एक आवश्यक बैठक मंगलवार की शाम अभिषेक भगत के निज निवास पर हुई। जिसकी अध्यक्षता अवधेश कुमार भगत ने की। बैठक में व्याहूत कलवार समाज के सर्वांगीण विकास, एकता और समाज को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया गया। बैठक में उपस्थित समाज के सभी की सहमति से व्याहुत कलवार समाज की पुरानी कमिटी को भंग कर नयी कमिटी गठन की स्वीकृति दी गई। आम सहमति से गठित कमिटी में राजकुमार रमण अध्यक्ष, राजा भगत उपाध्यक्ष, जितेंद्र कुमार भगत सचिव, अजय प्रसाद भगत उप सचिव, निर्मल प्रसाद भगत कोषाध्यक्ष और प्रिंस कुमार भगत को लेखापाल पद के लिए चुना गया।

गठित नयी कमिटी के नव निर्वाचित सदस्यों को अध्यक्ष ने श्री भगवान बलभद्र को साक्षी मानकर पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलाई। बैठक में उपस्थित सभी ने नव निर्वाचित संघ के पदाधिकारियों का माला पहनाकर अभिवादन किया। सभा अध्यक्ष श्री भगत ने नवनिर्वाचित संघ के सदस्यों के प्रति आशा व्यक्त करते हुए कहा कि संघ के उर्जावान पदाधिकारी अपनी कार्यकौशलता से व्याहुत कलवार समाज संघ को आने वाले दिनों में एक नई उंचाईयों तक ले जाने का काम करेंगें।

बैठक में शिव प्रसाद भगत, चंद्रिका भगत, दिलीप कुमार भगत, ललित भगत, शशि भगत, चंदन भगत, दिनेश कुमार भगत, विजय भगत आदि उपस्थित थे।

Spread the love