जीवछपुर में पेक्स अध्यक्षो की बैठक हुई आयोजित।।
बीरपुर/मनीष कुमार

छातापुर प्रखंड के जीवछपुर पंचायत में शनिवार को जिला सहकारिता पदाधिकारी के अध्यक्षता में फैक्स अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई।जिसका नेतृत्व छातापुर पैक्स अध्यक्ष गौरी भगत ने किया।बैठक में उपस्थित डीसीओ अनिल कुमार गुप्ता एवं बीसीओ अरुण कुमार,प्रदीप कुमार, सियाराम कुमार को विभिन्न पंचायत से आये पेक्स अध्यक्षो के द्वारा पाग माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए डीसीओ अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि सभी के सहयोग से इस बार धान की अधिप्राप्ति अच्छी हुई है।बताया कि सीएमआर को लेकर कुछ समस्याएं चल रही थी।जिसको बैंक की मदद से यथासंभव जो मदद हुआ किया गया।वही एक कोपरेटिव बैंक की शाखा छातापुर में भी खोलने की मांग की गई।बैठक के बाद होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।बैठक में मुख्य रूप से रमेश मुखिया,प्रभात मिश्रा,शिवशकंर मेहता,फिरोज आलम,उर्मिला देवी, शिवशकंर पांडे,रंजीत कुमार रमन,संजय कुमार,सर्वेश कुमार,दिनेश प्रसाद सिंह,रामचंद्र मेहता,अर्जुन कुमार मेहता सहित आदि मौजूद थे।

