सोनू आलम , भीमपुर सुपौल

अग्निकांड के पीड़ित परिवार से ठूठी पंचायत के मुखिया ने मिलकर बांटा राहत सामग्री।
बलुआ थाना क्षेत्र में विगत दिनों अगलगी की घटना में 15 घर समेत लाखों की क्षति पहुंची थी। जिसके बाद पीड़ित परिवार को ठहरने तक का भी ठिकाना नहीं था। इस घटना में कई लोग बेघर हो गए थे। हालांकि इस घटना के बाद पंचायत प्रतिनिधि के अलावे मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू भी पीड़ित परिवार से मिलकर अंचल की ओर से आर्थिक मदद किया था। इधर, इस भीषण अग्निकांड के पीड़ित परिवारों के लिए आसपास के पंचायत प्रतिनिधियों ने भी आगे आकर कुछ हद तक पीड़ित परिवार को मदद करने में जुटे हैं। इस बीच सोमवार को ठूठी पंचायत के मुखिया कोमल देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि मनोज राय ने पीड़ित परिवार से मिले और उसका हाल चाल जाना। इस दौरान आसपास के दर्जनों ग्रामीण के अलावे अन्य लोग मौजूद थे। उन्होंने स्थिति का जायजा लेने के बाद सभी पीड़ित परिवार के नुकसान को देखकर दुःख व्यक्त किया। इसके बाद मुखिया कोमल देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि मनोज राय ने पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार अन्य लाभ दिलाने का भी आश्वासन दिया।

मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मनोज राय ने बताया कि विगत दिनों आग लगने से दर्जनों लोगों के घर जल गए थे। इसके अलावे लाखों की क्षति भी हो गई थी। जिस कारण पीड़ित परिवार को सिर से छत तक नसीब नहीं हो पाया। इसी को देखते हुए सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलकर कुछ हद तक मदद किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर से भी पीड़ित परिवारों को मदद किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग से बातकर मदद का भरोशा दिया गया है। हालांकि इससे पूर्व बसंतपुर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया अम्बिका देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि कृषणानंद भिंडवार भी स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर राहत सामग्री वितरण किया था, एवं सरकारी स्तर से मदद का आश्वासन दिया था।

मौके पर पंचायत _समिति कृताननद मंडल
अशोक मुखिया,राम खेलावन साह,गंगा राय, पिनटु पाठक राजनंद पासवान,आशा देवी,महेनदर साह,राजू मेहता,संजाय मेहता,मनोज मंडल,अजाय मंडल,मो असलम,खैरुल बसर आदि मौजूद रहे ।

