महागठबंधन सरकार का जन विरोधी चेहरा उजागर करेगी। भाजयुमो पूरे बिहार में दस अगस्त को निकलेगी धिक्कार मार्च
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

नगर पंचायत सिमराही में भाजपा नगर अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता के निज निवास पर प्रेस वार्ता कर दी जानकारी ।
उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि महागठबंधन सरकार के जन विरोधी चेहरा को करेगी बेनकाब
धिक्कार मार्च की सफलता हेतु पूरे जिला में चलाया जा रहा है। व्यापक संपर्क
बिहार में हो रही लूट हत्या बलात्कार की उपलब्धि वाली बिहार की छात्र युवा विरोधी घमंडी नीतीश सरकार के विरुद्ध भाजयुमो 10 अगस्त को संपूर्ण प्रदेश में धिक्कार मार्च निकालकर महा गठबंधन सरकार का जन विरोधी चेहरा उजागर करेगी।
उक्त बातों पर नगर अध्यक्ष ने बताया कि यहाँ अंहकारी चाचा भतीजा सरकार के कुशासन के एक वर्ष पूरा होने पर बिहार भाजयुमो द्वारा धिक्कार मार्च निकाले जाने के निर्णय की। विस्तृत जानकारी प्रेस से साझा करते हुए नगर अध्यक्ष ने बताया कि बिहार के प्रत्येक जिला में यह मार्च महापुरुष के प्रतिमा स्थल से जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाली जाएगी और नुक्कड़ सभा उपरांत जिलाधिकारी को मांग पत्र सौपने के साथ समाप्त होगी। उन्होंने भाजपा एवम युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारी से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता सुपौल के गांधी मैदान पहुँचे। आज बिहार में बहार है माफियाओं का राज है। कुर्सी कुमार की सरकार की लगातार अपराधी और गुंडों की तरह बर्ताव कर रही 10 लाख सरकारी नोकरी की खोखले वादे को पूरा करने के बजाय छात्र युवाओं को निर्ममतापूर्वक लाठी बरसाई जा रही है। दलित ,आदिवासी, महिलाओं पर लागतार अत्याचार और दुराचार चरम पर है।तुष्टिकरण की नीति पर चलते हुए सनातन आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मूल भूत समस्याओं यथा बिजली पानी सड़क शिक्षा आदि के समाधान की मांग पर उठी रही जनता की बुलंद आवाज को कुलचने के लिए गोली मारी जा रही है।अपहरण फिरौती डकैती बैंक लूट सरकार के कार्य योजना का हिस्सा बन गया है। भ्र्ष्टाचार के आकंठ डूबी कुशासन बाबू की सरकार मुख्य दर्शक बन लोकतंत्र को शर्मशार कर रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र ऋषिदेव ने कहा कि मार्च के दौरान भाजयुमो बिहार के भविष्य पर कुठाराघात करने वाले इस नीतीश सरकार का पोल खोलेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि धिक्कार मार्च की सफलता हेतु पूरे जिला में व्यापक संपर्क चलाया जा रहा है। मौके पर नगर महामंत्री प्रशान्त वर्मा रमन झा नगर उपाध्यक्ष बिजय मंडल श्याम सरदार राज कुमार पौद्दार अभिषेख राणा-एवम अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

