शादी कस सगुन ले कर लड़के के दरवाजे पहुंचे लड़की के पिता, किया अपमानित, थाने में दिया आवेदन।
राकेश सिंहा ,प्रतापगंज सुपौल

शादी के सगुन लेकर पहुंचे लड़की के पिता तथा अन्य मेहमानों को गाली गलौज व अपमानित करते हुए लड़के के पिता ने घर से बाहर निकाला। मामला थानाक्षेत्र भवानीपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 1 का बताया जाता है। हरदी चौघारा थाना सुपौल निवासी विजेंद्र कुमार मुखिया ने प्रतापगंज थाना के दिए आवेदन में बताया कि उनकी बेटी की शादी भवानीपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 1 निवासी सुकराम मुखिया के पुत्र प्रकाश कुमार मुखिया से विगत वर्ष पहले तय किया गया था। हिन्दू रीति रिवाज के तहत सगुन फल दान किया गया था। जिसमे लड़की पक्ष के द्वारा आभूषण, कपड़ा एवं 51हजार रुपया नगद दान स्वरुप दिया गया तथा शादी का समय 27 फरवरी 2023 को तय किया गया। शादी से पहले लड़की पक्ष के यहां से शादी समारोह के समान लड़का को दान स्वरुप 3 भरी गोल्ड, कपड़ा आदि लेकर 5 फरवरी को लड़का के घर पहुंचे। मेहमानों के घर पहुंचने पर लड़का के पिता श्री मुखिया ने हमलोगों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के साथ अपमानित किया और कहा कि इतने समान लेकर आये हो इससे शादी नही हो सकता। हमे छः लाख रुपया और एक अपाचे गाड़ी चाहिए तब शादी होगा नही तो शादी नही होगा। वही लड़की के पिता ने थाना को आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाया। थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन दिया गया है। आवेदन के आधार पर जांच की जाएगी।

