ससुर ने बहु से एकतरफा प्यार मे अपने ही पुत्र को उतारा मौत के घाट । 

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सुरेश कुमार सिंह सिमराही राघोपुर

राघोपुर। भापटियाही थाना क्षेत्र के माकैर गढ़िया गांव से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जहां एक पिता ने बहु के एकतरफा प्यार मे अपने ही पुत्र को मौत के घाट उतार दिया । पुत्र को मारने के बाद पिता ने घटना को एक्सीडेंट का रुख देने के लिए अपने छोटे पुत्र के मोबाईल पर फोन कर कहा की सिमरही बाजार से वाईक से आने के कर्म मे उनका व उनके पुत्र का एक्सीडेंट हो गया जिसमे उनके पुत्र की मृत्यु हो गया है। परिजन ने घटना की सुचना पुलिस को देकर घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़ा। इधर घटना की सुचना पर पहुंचे राघोपुर पुलिस ने परिजन के सहयोग से पिता पुत्र को रेफरल अस्पताल सिमरही पहुँचाया, जहा चिकित्सक ने पुत्र कृष्ण कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं पिता को किसी तरह का ज़ख्म नहीं होने की बात बताया। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोष्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया।

पीडित बहु
घटना को लेकर रविवार को मृतक की पत्नी नीतू देवी के लिखित बयान ने घटना को नया मोड़ देकर सनसनी फैला दिया। पुलिस को दिए आवेदन मे पीड़ित पत्नी ने कहा है की उनके पति कृष्ण कुमार यादव मजदूरी करने अक्सर घर से बाहर रहता था, इधर इसके ससुर हरिनारायण यादव उनके ऊपर गलत नियत से उनके घर घुसकर उनके साथ नाजायज संबंध बनाने के लिए कई तरह के प्रलोभन दिया करते थे। पीड़ित महिला ने कहा की ससुर के कुकृत को उसने अपने पति से कहकर शिकायत किया जिसे लेकर पिता पुत्र के बिच कई वार झंझट भी हुआ था, पीड़ित ने कहा की लोक लज्जा के चलते मेरे पति ने किसी तरह के सामाजिक व कानूनी कार्रवाई नहीं किया। लेकिन मेरे ससुर ने एक सोची समझी साजिश के तहत शनिवार के संध्या मेरे पति का हत्या कर दिया है। पीड़ित महिला ने दिए आवेदन मे कहा है कि शनिवार के संध्या करीव 7 बजे मेरे ससुर बाजार से सब्जी लेकर घर आये और मेरी सास से किसी काम के वास्ते हथोड़ा मांग कर घर से तुरंत बाहर चला गया। जिसके करीव एक घंटा बाद मेरे देवर पप्पू कुमार के मोबाईल पर सुचना मिली की उनके पति व ससुर का एक्सीडेंट राघोपुर थाना क्षेत्र के धर्मपट्टी पेट्रोल पम्प के पास हो गया है,

आरोपी ससुर

आनन फानन मे घर के लोगो के साथ वहां गया तो देखा की उनके पति का सर कुचला पड़ा है वहीं उनके ससुर के शरीर पर एक भी ज़ख्म नहीं है कहा की मेरे मृत पति के शव के बगल मे एक हथोड़ा जो मेरे ससुर घर से मांग कर लाये थे खून से सना था, वहीं ससुर का जैकेट भी खून ने रंगा हुआ था। घटना की सुचना पर पहुंचे पुलिस एवं मरे साथ गए परिजन के सहयोग से पिता पुत्र को सिमरही रेफरल अस्पताल पहुँचाया, और शब के पास मिला हथोड़ा को पुलिस अपने कब्जे मे ले लिया। उधर अस्पताल मे चिकत्सक ने मेरे पति को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शब को अन्तः परिक्षण के लिए सुपौल भेज दिया।जहाँ से रविवार के सुवह शब वापस आया। पीड़ित पत्नी ने कहा की उनके ससुर बुरी नियत से प्रेरित होकर उनके पति का हत्या किया है। इधर घटना को लेकर गांव मे कई तरह के चर्चाएं हो रही है, कोई दवी जुवां से मृतक के पत्नी व पिता के चरित्र पर सवाल उठा रहे है, तो कोई अकेले ससुर के चरित्र हीनता को घटना का कारण बता रहे है। हलांकि इस सन्दर्भ मे दोषी ससुर के वृद्ध पिता सज्जन यादव ने कहा की उनके पुत्र हरिनारायण यादव सनकी एवं एक चरित्रहीन क्रूर व्यक्ति मे से एक था, उन्होंने कहा की हरिनारायण ने वर्षो पहले अपनी मा को जहर खिलाकर मार दिया। उस समय सामाजिक दबाव एवं पुत्र मोह मे उन्होंने क़ानूनी कार्रवाई मे नहीं गया। जिसका नतीजा हुआ की आज उन्होंने इतने बडे घटना को अंजाम दिया है। इस बावत थानाध्यक्ष रजनीश केशरी ने कहा की मृतक के पत्नी द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है जांचो उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love