गेहूं तैयार कराने खलिहान जा रहा था किसान, बदमाशों ने पकड़कर सिर में मार दी गोली ।

*मंगलवार की सुबह खलिहान जा रहे किसान रवीश कुमार (35) की बदमाशों ने गोली मार दी जिसमें उनकी मौत हो गई। रवीश कुमार झंडापुर का रहने वाले थे। रविश गेहूं क़ी फसल तैयार करवाने बाइक से बहियार जा रहे थे

शयामानंद सिह भागलपूर

भागलपूर नवगछिया पुलिस जिला के नदी थाना क्षेत्र में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना नदी थाना इलाके के टेकना बहियार गांव की है। मंगलवार की सुबह किसान रवीश कुमार (35) की बदमाशों ने गोली मार दी जिसमें उनकी मौत हो गई। रवीश कुमार झंडापुर का रहने वाले थे। रविश गेहूं क़ी फसल तैयार करवाने बाइक से बहियार जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशो ने खदेड़कर पकड़ा और सिर में गोली मार दिया।घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ, इंस्पेक्टर, नदी थाना, बिहपुर व झंडापुर ओपी क़ी पुलिस मौके पर पहुंची है। आसपास के लोगों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। रविश कुमार को गोली मारे जाने की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। इस वजह काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गई। क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हत्या के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों से जानकारी ले रही है ताकि कांड का खुलासा किया जा सके। किसान के परिवार समते आस पास के गांवों में तनाव और मातम का माहौल है।

Spread the love