राघोपुर : दिनभर हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार अहले सुबह से शुरू हुई बारिश लगभग लगातार दिनभर होती रही। जिस कारण किसानों के मुरझाए चेहरे चेहरे अचानक खिल गए।


दरअसल, सैकड़ों किसान धान रोपनी के लिए बारिश का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार अहले सुबह जैसे ही बारिश शुरू हुई। चहुंओर किसानों के बीच खुशहाली छा गई। खेतों में हरियाली देख किसानों को अपनी मेहनत सार्थक होते दिखने लगा।
वहीं महीनों से तप रही धरती को शीतलता मिली है। धान की रोपाई के लिए लेव लगाने में घंटों पंपिग सेट चलाकर हजारों रुपये डीजल में खर्च करने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। खेतों में जमा पानी का फायदा उठा किसान बिना किसी देरी के बिचड़ा उखाड़ धान रोपनी में जुट गए हैं। जिन किसानों के खेतों में तीन से चार दिन का विलंब है वह भी बिना अवसर गवाएं बारिश का लाभ लेने को आतुर है।
हालात ऐसे हो गए हैं कि एक साथ शुरू हुई रोपनी से मजदूर नहीं मिल रहे हैं।
————

Spread the love