राघोपुर: आर्थिक संकट और महामारी के बीच भी बचा रहा शिक्षण संस्थानों का अस्तित्व ।
ब्रजेश कुमार , राघोपुर
राघोपुर :- वैश्विक महामारी एवं आर्थिक संकट के बदलते दौर में अपनी सतीत्व कायम रखने वाले शिक्षण संस्थान में शिक्षा का स्वरुप भी बदल रहा है।लाख संकट आने के बाद भी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने वाले संस्थान अविचल होकर हर संकट को झेलते हुए अपने स्थान पर अडिग होकर हर संभव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करती रही। जिसका नतीजा हुआ कि ऐसे संस्थान के छात्र आज भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।उक्त बातें सोमवार को डॉ राजेन्द्र पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस समारोह में उपस्थित अभिवाक को संबोधित करते प्रखंड विकास पदाधिकारी विनीत कुमार सिन्हा ने कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में किताबी शिक्षा के साथ साथ बच्चों को नैतिक शिक्षा देने की सर्वाधिक जरूरत है। श्री कुमार ने विद्यालय प्रबंधन को साधुवाद देते हुए कहा कि कोविड महामारी काल को झेलते हुए महज 7 वर्षो में विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में जो उपलब्धियां हासिल की है वह आज इस मंच पर उनके प्रतिभा से झलकती है।उन्होने वच्चो के एक पर एक प्रस्तुति को सराहते कहा कि आज इसी तरह किताबी ज्ञान के साथ साथ उनके अंदर अन्य प्रतिभा को जगाने की जरूरत है ।वही राघोपुर सीओ ने कहा कि वे अपने बीते दो वर्षो के कार्यकाल में कई मौके पर विद्यालय में शिरकत किया है इस दौरान दिन प्रतिदिन विद्यालय बदलाव नजर आया है। जो साबित करता है कि स्कूल छात्रों और अभिभावकों की उम्मीद पर खरा उतर रहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ के अंचल सचिब सिकेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि राघोपुर जैसे कस्बों में इस प्रकार की शिक्षा दान की शुरुआत प्रशंसनीय है। शिक्षाविद पूर्व प्राचार्य प्रो कमल प्रसाद यादव ने कहा स्थापना काल से लेकर अभी तक विसम परिस्थिति में भी विद्यालय प्रगति पथ पर अग्रसर है। आने वाले दिनों में डॉ राजेंद्र पब्लिक स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में नूतन क्रांति का सूत्रधार बनेगा।
वहीं प्राइभेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मो बलिउल्लाह ने कहा कि बच्चों में खाशकर लड़की की प्रस्तुति इस बात की गवाह है की विद्यालय प्रबंधन बेटी के प्रति कितना सेंसेटिव है। पूर्व प्राचार्य रामलखन मंडल ने कहा कि कितावी ज्ञान के साथ साथ अपने स्थापना के मोके पर प्रतिवर्ष वच्चों को मंच प्रदान करना इस बात का गवाह है कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिये कितना अग्रसर है।
कार्यक्रम का की सुरुआत राघोपुर बीडीओ विनीत कुमार सिन्हा, सीओ प्रीति कुमारी , प्राथमिक शिक्षक संघ के अंचल सचिव सह निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी सिकेन्द्र प्रसाद यादव विद्यालय संस्थापक रौशन कुमार राशिक, शिक्षाविद रामलखन मंडल,प्रेमनाथ दास , प्रो कमल प्रसाद यादव, विद्यायलय प्राचार्य एन के मेहता,बिभिन्न अकवारो एवं इलोक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल के मीडया कर्मी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ, आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने सामूहिक गीत, रिकॉर्डिंग डांस, अभिनय, हास्य कविता, से श्रोताओं का मंत्रमुग्ध कर कर दिया, सामाजिक विसंगति पर आधारित नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा बेस्ट ड्रामेबाज अभिनय की प्रस्तुति से लोगो की आंखे नम हो गया। लोगों ने विद्यालय महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम को खूब सराहा।,मोके पर पंचायत समिति सदस्य बिपिन यादव, मुखिया कमलेश यादव, करजाईन मध्यविद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार, धरहरा धत्ता मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक फूलचन्द कुमार, शिक्षक रामनरेश कुमार,सुरेन्द्र मंडल, विजय ठाकुर, रामसेबक यादव, विजय देव, अतुल बर्मा, महादेव मेहता, बंटी कंठ , तुलाकान्त शर्मा, उपेंद्र सहनोगिया सहित दर्जनों लोगो ने विद्यायलय के नन्हे मुन्ने बच्चो के कार्यक्रम पर खुश होकर उन्हें इसी तरह जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने की आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यायलय शिक्षक नूतन कुमारी, शालनी कुमारी, नेहा राय,सुमन कुमारी, रोजी कुमारी, प्रीति कुमारी, दीपक कुमार, मनोज कुमार, सुनील कुमार,सुमित झा, सूरज राय ,श्याम कुमार, सुजीत कुमार, मनोज कुमार, शैलेन्द्र कुमार, पुरुषोत्तम कुमार सहित सभी टीचिंग नंटिचिंग स्टाफ का सरहनीय योगदान रहा। मोके पर पूरे क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में अभिभावक व स्कूल के बच्चे मौजूद थे।

