अररिया : लोहिया स्वक्षता अभियान के तहद चल रहे सेवा कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने दिए दिशा निर्देश ।

अररिया : लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का संचालन  10. सेप्टेंबर से 31 सेप्टेंबर तक चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पदाधिकारी श्रीमती इनायत खान के दिशा निर्देश में समाहरणालय के सभी कार्यालय, प्रखंड के सभी कार्यालय, सदर अस्पताल अररिया, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केन्द्रों, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, सभी विद्यालय, सभी आंगनवाड़ी केंद्र, जीविका कार्यालयों, पंचायत कार्यालयों के सभी कर्मियों के द्वारा सफाई कार्य को अभियान के तौर पर किया गया। वही विद्यालयों में साफ सफाई के साथ-साथ स्वच्छता शपथ तथा पौधा रोपण भी किया गया। उक्त सफाई अभियान कार्य का पर्यवेक्षण उप विकास आयुक्त, अररिया श्री मनोज कुमार द्वारा किया गया। इस संबंध में उप विकास आयुक्त द्वारा बताया गया कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने हेतु सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साफ सफाई अभियान को सफल बनाने में बच्चों, कर्मियों, महिलाओं एवं पुरुषों में जागरूकता आया है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक बनाने एवं स्वच्छता के प्रति बच्चों, कर्मियों, महिलाओं एवं पुरुषों को संवेदनशील बनाना है। इस तरह के अभियान से व्यवहार परिवर्तन लाया जा सकता है। सभी को सफाई कार्य निरंतर करते रहना पड़ेगा, तभी जाकर हम स्वच्छता अभियान को सफल बना सकेंगे।

Spread the love