पटना : आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले किया गया पप्रदर्शन।

 

राजधानी पटना में बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले 20 सूत्री लंबित मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया गया वही आंगनबाड़ी सेविका सहायिका अपने हक की आवाज बुलंद करने के लिए पटना के डाकबंगला चौराहे को पूरी तरीके से घेर लिया और आवागमन सेवा भी बाधित कर दिया गया वही इन लोगों का कहना है कि अगर हम लोगों की मांगे पूरी नहीं होती है तो आगे और उग्र प्रदर्शन करेंगे.बता दें कि प्रदर्शनकारी आंगनबाड़ी सेविकाओं का कहना है कि चार घंटे काम के बजाय 12 घंटा काम लिया जाता है. हम लोगों का मानदेय भी नहीं दिया जाता है. आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के साथ शोषण किया जा रहा है. प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं ने मांग कि है कि सेविका को थर्ड ग्रेड और सहायिका को चतुर्थ वर्गीय श्रेणी में शामिल किया जाए. सामान काम का सामान वेतन की तर्ज पर आंगनबाड़ी सेविका सहायिका का 25 हजार वेतनमान सरकार की ओर से दिया जाए. साथ पेंशन भी दिया जाय. इसके अलावा आंगनवाड़ी सेविका के मरने के बाद मुआवजा के तौर पर परिजनों को आर्थिक सहायत प्रदान की जाए.

Spread the love