अपराधी जमीन व्यवसाई को ही बना रहे अपना निशाना, 6 हत्याएं 20 दिनों के अंदर ।
*जमीन व्यवसाई अमरेंद्र सिंह की हत्या होने से पहले बबरगंज थाने में अपने जान माल की सुरक्षा को लेकर लगाई थी गुहार*
रिपोर्ट श्यामानंद सिंह भागलपुर
भागलपुर, : एक तरफ प्रशासन जहां अपने काम के प्रति सजग व मुस्तैद रहने का दावा करती है वहीं दूसरी तरफ भागलपुर में अपराध चरम पर है, एक घटना का उद्भेदन पुलिस कर नहीं पाती है कि अपराधी दूसरे घटना को अंजाम देते दिख रहे हैं। 31 अगस्त को हरिओ पंचायत के सचिव संजीव कुमार की गोली मारकर हत्या, 1 सितंबर को गौराडीह में अंजू देवी की पीट-पीटकर हत्या, 4 सितंबर को बरारी संतनगर में निगम कर्मी गौतम मल्ली की हत्या, 8 सितंबर को श्री निकेतन अपार्टमेंट में गार्ड की हत्या, 14 सितंबर को सिल्क कारोबारी मोहम्मद अफजाल की गोली मारकर हत्या फिर कुतुबगंज केअमरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या यह प्रशासन पर बहुत बड़ा सवाल खड़ा करती है, आखिर शहर में इतनी लूट की घटनाएं, छीनतई की घटनाएं, मारकाट व मर्डर की घटनाएं हो रही है लेकिन उस पर नकेल कस पाना प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही है। ज्यादातर घटनाएं जमीन से जुड़ा सामने आ रहा है।
*क्या है मामला ।
ताजा मामला बबररगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज क्षेत्र का है, कुतुबगंज के रहने वाले अमरेंद्र सिंह का अपराधियों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी, अमरिंदर सिंह जमीन का व्यवसाय किया करता था।
मृतक जमीन व्यवसाय अमरिंदर सिंह के पुत्र का क्या कहना है?
वही मृतक जमीन व्यवसाय अमरेंद्र सिंह का पुत्र मानस सिंह ने बताया कि मेरे पिताजी को करकु यादव एवं उनका दो भगना साथ में उमा यादव और सतीश यादव ने मौत के घाट उतारा है, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कुछ दिन पहले करकु यादव मेरे घर पर गोली चलाया था और रंगदारी भी मांगी थी हमलोगों ने इसको लेकर थाने में केस दर्ज कराया था लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया, मेरे पिताजी को करकु यादव और उनके साथियों ने मरवाया है,
अगर पुलिस इस पर प्रमुखता से एक्शन लेती तो शायद यह घटना नहीं घटित होती।
मृतक जमीन व्यवसाई अमरिंदर सिंह की हत्या होने से पहले थाने में अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए लगाई थी गुहार।
मृतक जमीन व्यवसाई अमरेंद्र सिंह के हत्या होने से पहले वह अपने और अपने परिवार के जान माल की सुरक्षा को लेकर बबरगंज थाने में आवेदन भी दिया था जिसमें साफ तौर पर लिखा था कि मैं जमीन का कारोबार करता हूं जिसमें करकु यादव एवं उनके अन्य साथी मेरे से हर जमीन का रंगदारी तौर पर पैसे का डिमांड किया करता है और नहीं देने पर मुझे बार-बार जान से मार देने की धमकी देता है मुझे सुरक्षा दी जाए और इसका इंसाफ किया जाए साथ ही मृतक अमरिंदर सिंह के मरने से पहले के बयान में वह साफ तौर पर कहते दिख रहे हैं कि जब भी मैं बबरगंज थाना जाता हूं तो थानेदार का कहना होता है आप थाने नहीं आए नहीं तो यहीं पर आपका मर्डर हो जाएगा अब सवाल यह उठता है कि अगर थाने में भी लोग सुरक्षित नहीं है तो अपने घरों और सड़कों पर कैसे सुरक्षित रहेंगे।
सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने त्वरित कार्रवाई करने की कही बात।
वही जमीन व्यवसाई के हत्या के बाद भागलपुर में उवाल आ गया है, हर क्षेत्र डरा व सहमा हुआ है, वही इस हत्या को लेकर भागलपुर सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी, सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है जैसे ही कुछ सुराग मिलता है अपराधियों को गिरफ्त में लेकर उस पर कार्रवाई की जाएगी।

