बक्सर से धीरज कुमार।
फुफेरा भाई ही निकला हत्या का आरोपी, मामले में तीन गिरफ्तार
फुफेरे भाई ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर पीट-पीटकर कर दी थी ममेरे भाई की हत्या,
– फुफेरे भाई के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए इटाढ़ी से बक्सर आया था रामेश्वर ओझा
बक्सर : बीते 18 दिसंबर को नगर थाना क्षेत्र के धोबी घाट मोहल्ले के गली नंबर 6 में हुई युवक की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. चोरी के आरोप लगाकर फुफेरे भाई ने ही अपने अन्य पांच दोस्तों के साथ मिलकर ममेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. इस हत्या में शामिल फुफेरे भाई समेत तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार इटाढ़ी के रहने वाले मृतक संतोष ओझा के पुत्र रामेश्वर ओझा, अपने फुफेरे भाई के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नगर थाना क्षेत्र के धोबी घाट मोहल्ले में आए हुए थे. 18 दिसम्बर को सुबह 5 बजे के लगभग अर्ध बेहोशी की हालत में सड़क किनारे लोगों ने उन्हें पड़े देखा तो सदर अस्पताल में भर्ती कराया. मृतक के शरीर पर जख्म के निशान देख कर अस्पताल कर्मियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. इलाज के दैरान ही युवक की मौत हो गई. पुलिस ने सन्देह के आधार पर जब मामले की जांच की तो इस हत्या का मास्टर माइंड उसका फुफेरा भाई निकला ।

