बालू, गिट्टी, सरिया के बढ़े दाम से थम गया निर्माण कार्य।।

अमृत सागर झा, बलुआ बाजार

कोरोना वैश्विक महामारी को लेकर लोगों के जीवन पर भारी असर पड़ा है। लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है।
बेरोजगारी अपने चरम पर है। यह बाजारों में मिलने वाले खाद पदार्थ से लेकर दैनिक उपयोग में लाए जाने वाले वस्तुओं के मूल्य में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। लॉगडॉन को लेकर निर्माण कार्य का धंधा भी मंदा हो गया है। जिसके कारण बाजारों में गिट्टी सीमेंट के दाम में भी काफी बिजी हुई है। जिससे स्थानीय क्षेत्रों में घर बनाने वाले लोगों पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। इधर छातापुर प्रखंड क्षेत्र सुभान चौक पर स्थित अली इंटरप्राइजेज सह डीपू संचालक फिरदोस अली बताते हैं कि लोगडॉन की अवधि में गिट्टी बालू के दाम में 1500-2000 प्रति ट्रैक्टर इजाफा हो गया है। जिससे लोगों को घर बनाने में परेशानी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि बालू,गिट्टी,सीमेंट एवं इत्यादि चीजों के दाम बढ़ने के कारण से निर्माण कार्य के बजट में काफी उछाल हुई है। फिरदोस बताते है कि जो बालू पहले 5000 ट्रेलर के हिसाब से मिलता था, उसका मूल्य अभी 6500 प्रति ट्रेलर है। वही 5500 से रुपया प्रति ट्रेलर मिलने वाला गिट्टी अभी 7500 से 8000 तक मिल रहा है।कुछ महीने पूर्व बीरपुर और बलभद्रपुर के क्षेत्रों में दो हजार प्रति टेलर के हिसाब से लोकल बाल उपलब्ध जो किसी भी निर्माण के लिए उपयुक्त है। लेकिन सरकार ने इसे अवैध बताते हुए इसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही नए लोगों को टेंडर जारी नहीं किया जा रहा है। जिससे लोगों को माघ बालू मजबूरन खरीदना पड़ता है। उन्होंने बताया कि सामानों के आसमान छूते दामों में बिक्री पर ब्रेक लगा दिया है।

Spread the love