एसएसबी 45 वी बटालियन के शहीद जवानों की याद में खेले गए मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच का कमांडेंट ने किया उद्घाटन,लालू एलेवन ने राहुल एलेवन को 24 रन से हराया।।

अमृत सागर झा , बलुआ बाजार 

 

मुख्यालय स्थित हवाई अड्डा के मैदान में एसएसबी के शहीद जवान अमोल पाटिल, महेंद्र बोपचे और परशुराम सवर की याद में मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच लालू 11 और राहुल 11 के बीच खेली गई। जिसमे लालू 11 ने राहुल 11को 24 रनो से हराया।
टूर्नामेंट के फाइनल मैच का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि एसएसबी 45 वी बटालियन के प्रभारी कमांडेंट आलोक कुमार ने मैदान में दोनों ही टीमो के खिलाड़ियों से परिचय लेकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और पिच पर बैटिंग कर खेल की शुरुआत कराई। वही इसके बाद मंच पर शहीद हुए जवानों के लगाए गए चित्र पर पहले दीप प्रज्वलित की फिर श्रद्धा स्वरूप पुष्पांजलि अर्पित किया। इस दौरान प्रभारी कमांडेंट के साथ डिप्टी कमांडेंट शैलेश कुमार सिंह, नगर पंचायत के चेयरमैन तनवीर आलम, संजीव झा, कमल सिंह, सुल्ताना प्रवीण, तब्बसुम प्रवीण सहित दर्जनों की संख्या में एसएसबी के अधिकारी और जवानों ने भी शहीद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित किया।


टूर्नामेंट के फाइनल मैच में टॉस जीतकर लालू 11 ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और जहां निर्धारित 16 ओवरों में से 13.5 ओवर खेलकर 115 रन में आल आउट हो गयी।
वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी राहुल 11 की टीम को शुरुआती झटके लगे और पहले ही ओवर में तीन विकेट गिर गए। तब टीम का स्कोर मात्र एक रन था लेकिन सातवे विकेट के पतन के बाद आठवें विकेट की जोड़ी सत्यम और विश्वजीत ने अपने टीम के लिए 38 रन जोड़े। लेकिन पूरी टीम 13.2 ओवर में 91 रन बनाकर आल आउट हो गयी। इस प्रकार लालू 11 की टीम ने राहुल 11 को 24 रनों से हराया।


टूर्नामेंट में रनर टीम 11 को रनर कप के अलावे 15 हजार का पुरस्कार चेयरमैन तनवीर आलम से द्वारा प्रदान किया गया। वही विनर टीम लालू 11 को निर्मला फाउंडेशन के चेयरमैन संजीव कुमार झा ने विनर ट्राफी के साथ साथ 25 हजार का चेक प्रदान किया। मैन ऑफ द मैच अनवर बने जबकि मैन ऑफ द सीरीज का सम्मान राहुल स्टार को दिया गया। अनवर ने अपने टीम लालू 11 के लिए बेहतरीन गेंदवाजी की और शुरुआती के तीन विकेट झटके।
इस बेहतरीन टूर्नामेंट को सफल बनाने में मुख्य आयोजक जीतू भगत, प्रत्युष सौरभ राजा, अजय राय, भोला मंडल, राहुल भगत, शशांक झा, सत्यम सिंह, गगन राज, अनुराग, प्रिंस, नितिन, पीयूष, मोहन, शंकर गुप्ता, एवं अन्य सदस्यों का अमूल्य योगदान है।

Spread the love