पुल का ध्वस्त अप्रोच पथ हादसे को दे रहा है आमंत्रण।।
रिपोर्ट:- अमृत सागर झा,बलुआ बाजार
छातापुर :प्रखंड क्षेत्र के बलुआ चैनपुर मार्ग पर गेरा धार के ऊपर बने पुल के अप्रोच पथ पिछले बारिश में ही ध्वस्त हो गया था।जिस वजह से पुल के पास बना रेन कट हर हमेशा हादसे को आमंत्रण देता रहता है।बताते चले कि पुल का अप्रोच पथ ध्वस्त हुए छः माह से भी अधिक बीत चुका लेकिन विभाग और संवेदक एप्रोच पथ मरम्मत के दिशा में अभी तक उदासीन बना हुआ है।ग्रामीण सुरेश मुखिया,गंगा मुखिया,तेतर मुखिया,अमरदीप दास,प्रदीप दास ने बताया कि इस सड़क मार्ग पर जगह जगह रेन कट भी लगे है।

जिस वजह से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रहा है।वही पुल के पास बड़ा रेन कट लग जाने से पूल के समीप एक बड़ा गड्ढा बन गया है।जो हर हमेशा आने जाने वाले लोगो के लिए खतरा बना हुआ है।लेकिन विभाग संवेदक के द्वारा अभी तक अप्रोच पथ का मरम्मत नही कराया गया है।।ईधर जब संबंधित समश्या को लेकर त्रिवेणीगंज ग्रामीण कार्य विभाग के जे.ई ने अवधेश प्रसाद से जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नही उठाया।

