राजेन्द्र पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सोमवार को  हर्षोउल्लास के साथ  डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन को शिक्षक दिवस के रूप मनाया।

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर प्रखंड के राघोपुर नया बाजार स्थित डॉ राजेन्द्र पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सोमवार को  हर्षोउल्लास के साथ  डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन को शिक्षक दिवस के रूप मनाया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी वर्ग के  छात्र छात्राओं ने अपने अपने वर्ग कक्ष को दुल्हन के तरह सजाकर  सर्वपल्ली राधा कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं केक काटकर  कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं शिक्षकों को वर्ग कक्ष में बिठाकर श्रद्धा पूर्वक  चंदन, फूल माला  लगाकर  सम्मानित कर उन्हें उपहार भेंट किया।।

स्कूल की निदेशक रोशन कुमार रसिक  ने पूर्व राष्ट्रपति के व्यक्तित्व और कृतित्व पर  प्रकाश डाला। साथ हिं स्कूल के आदर्श शिक्षक राजेश आर्या, प्राचार्य सूरज प्रधान, श्याम कुमार, सुजीत कुमार, सुनील कुमार, नूतन कुमारी, प्रीति दास, सुमन कुमारी, दीक्षा कुमारी पिंकी कुमारी, प्रेरणा कुमारी जे पी सर  सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों को सामूहिक रूप से शॉल, डायरी, कलम आदि देकर सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम के मोके पर उपस्थित सभी बच्चों ने गुरु शिष्य के परम्परा को निभाते हुए उपस्थित शिक्षकों व्यक्तिगत रूप से भी  डायरी, पेन, आदि उपहार भेंट कर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।

Spread the love