बेलही पुल के पास ओवरटेक के क्रम में कार को मारी ठोकर।

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर


प्रतापगज थाना क्षेत्र के बेलही पुल के समीप एनएच 57 पर शुक्रवार को पीछे आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने ओवरटेक के क्रम में एक कार को साइड से ठोकर मार दिया। हादसे में रेफरल अस्पताल राघोपुर में कार्यरत डॉक्टर निलेश प्रधान बाल-बाल बच गए।
पीड़ित डॉक्टर श्री प्रधान ने बताया कि वह अपने एक कार से सिमराही बाजार की तरफ जा रहे थे।

इसी क्रम में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ओवरटेक के क्रम में उसे साइड से ठोकर मार दिया। जिस कारण साइड से कार क्षतिग्रस्त हुआ है। गरिमत रही कि वह बाल-बाल बच गए। बताया कि घटना के बाद उन्होंने थाना को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को जब्त कर जांच पड़ताल कर रही है।
———

Spread the love