तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो की ठोकर से बालक गंभीर रूप से हुआ घायल
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
राघोपुर थाना क्षेत्र के एनएच 57 पर भगता टोला के समीप शुक्रवार की रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो की ठोकर से एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों की मदद से घायल बालक को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर ईलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी अनुसार सिमराही निवासी अवधेश राम का सात वर्षीय पुत्र रोहित कुमार भगता टोला के समीप एनएच 57 की सड़क पार कर रहा था। इसी क्रम में प्रतापगंज की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार ठोकर मार दिया। हादसे के बाद मौके से स्कार्पियो सहित चालक फरार होने में कामयाब हो गया। घटना के बाद ठोकर की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने घायल बालक को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने घायल को बेहतर ईलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना को लेकर जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
———

